आजकल स्मार्टफोन के साथ 45W, 67W, 80W, 100W और यहां तक कि 120W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आपके पाक कम चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन है और घर में ज्यादा वॉट का चार्जर मौजूद है तो उसे इस्तेमाल करने को लेकर मन में डर होना नॉर्मल बात है. कई लोगों को लगता है कि ज्यादा पावर वाला चार्जर लगाने से फोन की बैटरी खराब हो सकती है या ओवर चार्जिगं की वजह से फोन में ब्लास्ट तक हो सकता है. हालांकि अब आ रहे स्मार्टफोन्स और चार्जर में पावर मैनेजमेंट सिस्टम मौजूद होता है जो जरूरत के हिसाब से पावर सप्लाई करता है.
कितनी पावर लेता है फोन?
मॉर्डन स्मार्टफोन और चार्जर आपस में कम्युनिकेशन करके ये तय करते हैं कि फोन कितनी पावर सुरक्षित तरीके से ले सकता है. इसलिए ज्यादा वॉट वाला चार्जर अपने आपर पूरी पावर फोन में नहीं भेजता. जैसे अगर ापके पास 120W का चार्जर है और आपका फोन 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है तो फोन लगभग 18W के आसपास ही पावर लेगा. यानी चार्जर की पावर ज्यादा होने का मतलब ये नहीं कि फोन भी उतनी ही पावर खींचेगा.
क्या फास्ट चार्जर से बैटरी खराब हो सकती है?
अगर आप किसी अच्छी कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइट फास्ट चार्जर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सामान्य फोन को उससे चार्ज करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है. असली परेशानी लोकल, नकली या खराब क्वालिटी वाले चार्जर और केबल से हो सकती है.
कई लोगों को लगता है कि 100W या 120W का चार्जर इसेतेमाल करने से उनका फोन बहुत तेजी से चार्ज होना लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आपका स्मार्टफोन अधिकतम 25W चार्जिंग सपोर्ट करता है तो तो 100W या 120W का चार्जर लगाने के बाद भी वह लगभग 25W की स्पीड से ही चार्ज होगा.
ये भी पढ़ें- LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! 16 अगस्त तक नहीं कराया eKYC तो रुक सकती है गैस बुकिंग और सब्सिडी
चार्जिंग के दौरान केबल भी है बेहद जरूरी
सिर्फ चार्जर ही नहीं उसके साथ इस्तेमाल होने वाली USB-C केबल भी चार्जिंग में अहम भूमिका निभाती है. हर USB-C केबल हाई-पावर चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती. अगर केबल की क्षमता कम है या उसकी क्वालिटी खराब है तो चार्जिंग स्पीड कम हो सकती है. कुछ मामलों में खराब केबल ओवरहीटिंग की वजह भी बन सकती है.
फोन की चार्जिंग क्षमता जरूर पता करें
किसी भी चार्जर का इस्तेमाल करने से पहले यह जान लेना बेहतर है कि आपका स्मार्टफोन अधिकतम कितनी वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करता है. यह जानकारी फोन के बॉक्स, यूजर मैनुअल या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल सकती है. इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपका फोन किस चार्जर के साथ कितनी स्पीड से चार्ज होगा.
तो क्या 120W चार्जर से सामान्य फोन चार्ज कर सकते हैं?
अगर आपके पास ज्यादा वॉट वाला फास्ट चार्जर है तो उससे सामान्य या कम चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्ट फोन को चार्ज करना आमतौर पर सुरक्षित है. ध्यान देने वाली बात ये है कि चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो तो सावधान रहें चार्जिंग के दौरान फोन का थोड़ा गर्म होना सामान्य हो सकता है, खासकर फास्ट चार्जिंग के समय. लेकिन अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान! 200 रुपये से भी कम है कीमत, जानें क्या-क्या मिलेगा
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
16 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
19 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
20 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
21 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines