Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान! 200 रुपये से भी कम है कीमत, जानें क्या-क्या मिलेगा

Jio यूजर्स के लिए सस्ते 5G रिचार्ज की तलाश खत्म हो सकती है। 198 रुपये के इस प्लान में अनलिमिटेड True 5G डेटा के साथ रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं.

Jio cheapest 5G plan
1 / 7
Jio cheapest 5G plan

जियो अपने ग्राहकों को कई तरह के रिचार्ज ऑफर सकता है. इसमें अलग-अलग कीमत और फायदे वाले पैक शामिल हैं. साथ ही जियो कम बजट में भी हाई स्पीड इंटरनेट के साथ कई दूसरे फायदें वाला पैक देता है.

विज्ञापन

सबसे सस्ता 5जी प्लान

सबसे सस्ता 5जी प्लान2 / 7

Jio का 198 रुपये वाला रिचार्ज कंपनी के सबसे सस्ते True 5G प्लान के तौर पर उपलब्ध है. इस पैक में यूजर्स को 5G इंटरनेट का फायदा मिलता है. यानी आपके एरिया में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो आप हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं

विज्ञापन

रोज मिलेगा 2GB डेटा

रोज मिलेगा 2GB डेटा3 / 7

इस पैक में यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डेटा भी दिया जाता है. इस डेटा का इस्तेमाल 4जी नेटवर्क पर हाई-स्पीड इंटरनेट चलाने के लिए किया जा सकता है. यानी 5G नेटवर्क उपलब्ध न होने की स्थिति में भी यूजर्स को रोजाना डेटा का फायदा मिलता रहेगा.

अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS

अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS4 / 7

198 वाले इस प्लान में सिर्फ इंटरनेट ही नहीं बल्कि कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. इस पैक के साथ यूजर्स को अनलिमिटेेड कॉलिंग और 100 एसएमएस का कोटी भी मिलता है.

विज्ञापन

14 दिन की है वैलिडिटी

14 दिन की है वैलिडिटी5 / 7

Jio के 198 वाले इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की हैं. कम कीमत में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक विकल्प हो सकता है.

JioTV और JioCloud का भी फायदा

 JioTV और JioCloud का भी फायदा6 / 7

इस रिचार्ज पैक में एंटरटेनमेंट के लिए जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. इसके साथ यूजर् को JioCloud स्टोरेज का फायदा भी मिलता है.

विज्ञापन

इन यूजर्स के लिए है 198 रुपये वाला प्लान

इन यूजर्स के लिए है 198 रुपये वाला प्लान7 / 7

जियो का ये प्लान सिर्फ True 5G के लिए एलिजिबल यूजर्स के लिए है. अगर आपके पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है और आपके इलाके में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तभी आप इस पैक के जरिए अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा उठा पाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन