Jiofiber Connections for Free: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों का ध्यान रखते हुए अलग-अलग तरह के ऑफर पेश करता रहता है। कंपनी के जियोफाइबर को सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर माना जाता है। अगर आप इसका कनेक्शन बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए अब आपको पैसे नहीं देने पड़ेंगे।
कंपनी की ओर से अपने पोस्टपेड और प्रीपेड ग्राहक के लिए खास ऑफर पेश किया गया है। पोस्टपेड प्लान लेने वालों को जीरो कॉस्ट पर नए कनेक्शन बुक करने का फायदा दिया जा रहा है। साथ में फ्री सेट-अप बॉक्स का भी फायदा दिया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
अभी पढ़ें – Xiaomi Book Air 3: जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च सबसे पतला और हल्का लैपटॉप, जानें कीमत
जियोफाइबर पोस्टपेड प्लान्स (JioFiber Postpaid Plans)
जियोफाइबर का पोस्टपेड प्लान प्रति माह 499 रुपये की कीमत से शुरू होने वाला है। ग्राहक पोस्टपेड प्लान की बुकिंग बिना किसी फीस के कर सकते हैं। हालांकि, प्लान को तीन ऑप्शन- 3 महीने या 6 महीने या फिर 12 महीने की वैधता के साथ चुनना होगा।
फ्री में मिलेगा राउटर और सेटअप बॉक्स
कंपनी के ऑफर के तहत ग्राहकों को इंस्टालेशन के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा उन्हें फ्री में राउटर और सेटअप बॉक्स भी मिलेगा। हालांकि, उन ग्राहकों को ही फ्री में सेटअप बॉक्स मिुलेगा जो हर महीने ओटीटी बेनिफिट्स के लिए हर महीने 100 या 200 रुपये का भुगतान कर रहे हैं।
जियोफाइबर पोस्टपेड प्लान बेनिफिट्स
JioFiber पोस्टपेड के साथ 30mbps स्पीड से लेकर 1gbps तक के प्लान प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी की ओर से ओवर-द-टॉप बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। इसके अलाव फ्री कनेक्शन, फ्री सेटअप और फ्री राउटर का बेनिफिट भी शामिल है।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy A04e: आ गया सैमसंग का किफायती स्मार्टफोन, जानिए खासियत समेत अन्य जानकारी
JioFiber Diwali Offer
जियोफाइबर दिवाली ऑफर के तहत प्रति माह 599 रुपये या 899 रुपये का प्लान 6 महीने के लिए दिया जा रहा है। साथ में 15 दिनों की अतिरिक्त सर्विस भी है। इसके अलावा रिलायंस जियो, Ajio, Netmeds और Ixigo का कूपन भी मिल रहा है। इस ऑफर का फायदा 28 अक्टूबर, 2022 तक उठाया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
29 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines