Jio Yearly Plan: जब बात मोबाइल फोन नंबर को रिचार्ज करने की आती है तो हम एक ऐसा प्लान चाहते हैं जो किफायती और कई सुविधाओं के साथ आता हो। ऐसा सिर्फ ग्राहक ही नहीं बल्कि अपने यूजर्स को बनाएं रखने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियां भी सोचती है। अगर आपको भी अपना नंबर रिचार्ज करना है और आप जियो के ग्राहक हैं तो आपके लिए ये एक प्लान बड़ा काम का हो सकता है।
दरअसल, आज हम आपके लिए जियो का एक ऐसा शानदार प्लान लेकर आए हैं जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आता है। इसे रिचार्ज करवाकर आप एक साल के लिए रिचार्ज से छुट्टी पा सकते हैं। आइए जियो के इस एनुअल रिचार्ज पैक के बारे में बताते हैं।
और पढ़िए –REDMI Note 11S: 108MP कैमरे का ये फोन हुआ बेहद सस्ता! जानिए कीमत और ऑफर्स
Jio Cheapest Annual Recharge Plan
आमतौर पर टेलीकॉम कंपनियों की ओर से 1 महीने के लिए कम से कम 349 रुपये तक का प्लान ऑफर किया जाता है, जिनमें डेटा बेनिफिट्स भी ज्यादा नहीं मिलता है। वहीं, अगर आप हर महीने ज्यादा डेटा चाहते हैं तो इसके लिए आप जियो का एक खास रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं जो मंथली कीमत के हिसाब से सिर्फ 232 रुपये तक का पड़ सकता है।
Jio Yearly Plan under 3000
जियो की ओर से सालभर के लिए छुट्टी वाला किफायती प्लान 2999 रुपये में ऑफर किया जाता है। इसे रिचार्ज प्लान से आप हर महीने के रिचार्ज करवाने की झनझट से मुक्ति पा सकते हैं। बात करें बेनिफिट्स की तो इसमें डेटा, कॉलिंग समेत ओटीटी बेनिफिट्स शामिल हैं।
और पढ़िए – Moto G73 5G पहली बिक्री पर हुआ बेहद सस्ता, सिर्फ 2,499 में खरीदने का मौका!
Jio Rs 2999 Prepaid Plan Benefits in Hindi
जियो का 2,999 रुपये वाला ये एनुअल रिचार्ज पैक (Annual Recharge Pack) अधिक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 365 दिन नहीं बल्कि 388 दिनों तक प्लान की सुविधा का फायदा मिलता है।
बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें डेली 2.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा जियो एप्स समेत कई अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines