Jio vs Airtel Recharge Plan with Free JioHotstar: प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक जियो हॉटस्टार है जिसके माध्यम से यूजर्स फिल्म देखने का मजा कहीं से भी उठा सकते हैं। आए दिन जियोहॉटस्टार पर शानदार फिल्में पेश होती रहती हैं। जबकि, कई टीवी चैनल्स और न्यूज चैनल्स का लाइव भी जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलता है। अगर आप मनोरंजन के लिए जेब पर ज्यादा भार नहीं डालना चाहते हैं और रिचार्ज प्लान के साथ ही JioHotstar का फ्री में बेनिफिट उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं एयरटेल या रिलायंस जियो में से किसका प्लान सबसे सस्ता है?
Jio Recharge with Hotstar Subscription
रिलायंस जियो की ओर से कई रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनके साथ मुफ्त में जियो हॉटस्टार का एक्सेस बिल्कुल फ्री दिया जाता है। सभी प्लान अलग-अलग कीमत और वैधता के साथ आते हैं।
जियो का 349 रुपये वाला रिचार्ज
जियो के 349 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलता है। इस प्लान में रोजाना 2 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS का बेनिफिट मिलता है। ये प्लान 50 GB तक मुफ्त JioAICloud स्टोरेज के साथ है। ये एक मंथली रिचार्ज प्लान है जिसकी वैधता 28 दिनों तक की है।
जियो का 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
अगर आप करीब 3 महीने की वैधता वाला रिचार्ज प्लान देख रहे हैं तो मुफ्त में JioHotstar Subscription दे तो इसके लिए जियो के 949 रुपये वाले प्लान को अपना सकते हैं। 84 दिनों के लिए प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। प्लान के साथ कुल 168 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा JioTV और JioCloud का एक्सेस बिल्कुल फ्री मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान, 300 रुपये से कम में बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉल का फायदा
Airtel Plan with JioHotstar Subscription
एयरटेल भी अपने ग्राहकों को 90 दिनों तक जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन बेनिफिट प्रदान करता है। बात करें 28 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान की तो सिर्फ 549 रुपये में हर दिन 3GB डेटा, लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉल्स और डेला 100 SMS की सुविधा मिलती है। ये प्लान 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ है। इसके अलावा सोनी लिव, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, अनलिमिटेड 5जी डेटा जैसे लाभ शामिल हैं।
एयरटेल का 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
979 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ 3 महीने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ डेली 2 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। ये भी अनलिमिटेड 5जी डेटा बेनिफिट के साथ है। अन्य बेनिफिट्स के तौर पर प्लान के साथ सोनीलिव, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, अपोलो 24*7 सर्विस जैसे लाभ मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: डेली 2GB डेटा वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे बेस्ट?
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
22 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines