Jio के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान, 300 रुपये से कम में बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉल का फायदा

Jio Cheapest Recharge plans: आज हम आपको 300 रुपये से कम में आने वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किन-किन रिचार्ज के साथ सस्ते में डेटा और कॉलिंग का अनलिमिटेड फायदा मिल सकता है।

Jio | Cheapest Recharge plans | Recharge plan under 300 | daily data plan | tech news

Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान

Jio Cheapest Recharge plans under 300: किफायती और बेस्ट प्लान के कारण सालों से ग्राहकों के बीच जियो ने एक पहचान बना रखी है। टेलीकॉम कंपनियों में देश में सबसे पहले नंबर पर रिलायंस जियो का नाम है और ये प्रमुख कंपनी कहलाती है। यहां तक की भारत के ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में 5जी नेटवर्क सर्विस प्रदान करने वालों में भी जियो का नाम सबसे पहले आता है। ग्राहकों को 5जी नेटवर्क और बेहतरीन अनुभव समेत सस्ते प्लान ऑफर किए जाते हैं। अगर आप जियो के ग्राहक हैं और 300 रुपये से कम कीमत में आने वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आइए बंपर डेटा और कॉलिंग वाले किफायती प्लान के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Jio Rs 199 Plan

जियो का 199 रुपये वाला रिचार्ज एक किफायती और बेस्ट प्लान माना जाता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। ये प्लान डेली 100 SMS की सुविधा के साथ आता है। डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसके साथ यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा का फायदा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 18 दिनों की होती है।

Jio Rs 239 Plan

जियो का 300 रुपये से कम कीमत वाला रिचार्ज प्लान 239 रुपये का आता है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलता है। इसके अलावा डेली 100 SMS और डेली 1.5 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इस प्लान की वैधता 22 दिनों तक की है। जियो टीवी और जियो क्लाउड की सुविधा भी मिलती है। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को कुल 33 GB डेटा का फायदा मिलता है।

Jio Rs 299 Plan

300 रुपये से कम कीमत में आने वाला 299 रुपये का रिचार्ज, जियो के बेस्ट प्लानों में से एक है। इसकी वैधता 28 दिनों तक की होती है लेकिन प्लान के साथ बेनिफिट्स ज्यादा मिलते हैं। 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान के साथ रोजाना 1.5GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। इसके अलावा Jio TV और Jio Cloud का भी मुफ्त में एक्सेस मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ