Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: डेली 2GB डेटा वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे बेस्ट? 

Jio vs Airtel vs BSNL Recharge Plans: अगर आप एक ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो हर दिन 2GB डेटा समेत अन्य बेनिफिट्स के साथ आए, तो आइए जान लेते हैं कि जियो, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और बीएसएनएल में से किसका प्लान सबसे सस्ता और बेस्ट है? 

Reliance jio | jio | airtel | vodafone idea | bsnl | recharge plans

2GB वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Recharge Plans: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और बीएसएनएल यूजर्स अपने ग्राहकों को विभिन्न रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। इन प्लान की लिस्ट में कुछ रिचार्ज प्लान ऐसे भी हैं जो अपनी सुविधा और कम कीमत के साथ ग्राहकों की पसंद बन जाते हैं। अगर आप प्रतिदिन 1.5 जीबी या 3 जीबी डेटा वाला प्लान अपनाना पसंद नहीं करते और 2 जीबी डेटा वाला प्लान तलाश रहे हैं? तो ये चारों टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को सस्ते में डेली 2GB डेटा वाला प्लान देते हैं। आइए जानते हैं कि रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और बीएसएनएल में से किसका रिचार्ज प्लान सबसे किफायती और बेस्ट हो सकता है?

विज्ञापन

Airtel Daily 2 GB Data Plan

एयरटेल की ओर से डेली 2 जीबी डेटा वाला रिचार्ज प्लान सिर्फ 379 रुपये का दिया जाता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS का बेनिफिट भी मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर 64 Kbps की स्पीड के साथ इंटरनेट चलता है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों तक की होती है। इसमें अन्य बेनिफिट्स के तौर पर अनलिमिटेड 5जी डेटा, एयरटेल एक्सट्रीम ऐप, फ्री हैलोट्यून्स, Spam SMS और कॉल अलर्ट की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

Vodafone Idea Daily 2GB Data Recharge Plan

वोडाफोन आइडिया की ओर से डेली 2 जीबी डेटा वाला रिचार्ज प्लान सिर्फ 365 रुपये का दिया जाता है। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है। इसके साथ यूजर्स को डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps हो जाती है। अन्य बेनिफिट्स में डेटा डिलाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और रात 12 बजे से दोपहर 12 तक अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है।

विज्ञापन

Jio Cheapest Recharge Plan

रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्लान डेली 2 जीबी डेटा बेनिफिट देता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ रोजाना 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा बेनिफिट मिलता है। यूजर्स को 4जी डेटा की सुविधा दी जाती है। इस प्लान की वैधता 14 दिनों तक की है। इस प्लान में जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो टीवी का एक्सेस मिलता है।

BSNL Rs 199 Prepaid Plan

बीएसएनएल का 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान डेली 2 जीबी डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 30 दिनों तक की है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। अगर डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो 40 Kbps स्पीड के साथ यूजर्स इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ