JioTV Pro Pack: अगर आप को भी फोन में टीवी चैनल्स देखना पसंद है तो ये खबर आपके लिए हैं, क्योंकि रिलायंस जियो आपके लिए एक नया प्लान लेकर आया है. इसके लिए कंपनी ने 55 रुपये का JioTV Pro Pack लॉन्च किया है. इस प्लान से यूजर्स JioTV मोबाइल ऐप पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देख सकेंगे. बता दें, इस प्लान में डेटा, कॉलिंग या SMS जैसी सुविधाएं नहीं मिलती हैं.
55 रुपये वाले JioTV Pro Pack में क्या मिलेगा?
Jio का ये प्लान 55 रुपये का है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है. ये पूरी तरह लाइव टीवी स्ट्रीमिंग बेस्ड प्लान है. ऐसे में आप यदि फोन पर टीवी चैनल्स देखना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का मिलेगा एक्सेस
कंपनी के मुताबिक इस पैक में यूजर्स को 16 से ज्यादा भाषाओं में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने को मिलेगी. इसमें 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल्स भी शामिल है. जिसमें यूजर्स एंटरटेनमेंट, फिल्में, न्यूज और बच्चों के चैनल्स और रीजनल चैनल्स का भी आनंद ले सकते हैं.
इन ब्रॉडकास्टर्स के चैनल होंगे उपलब्ध
Jio का कहना है कि इस पैक में JioStar, Sony Entertainment, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery और ETV ब्रॉडकास्टर्स के चैनल्स देख सकेंगे. इससे अलग-अलग भाषाओं में और कैटेगरी का कंटेट एक ही जगह मिल जाएगा. बता दें इस प्लान में स्टार (Star) और सोनी (Sony) के स्पोर्टस चैनल नहीं मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- WhatsApp का Username Feature भारत में लॉन्च होगा या लगेगी रोक? Meta ने सरकार को भेजा जवाब
कैसे करें इस्तेमाल?
इस पैक को रिचार्ज करने के बाद यूजर्स को JioTV ऐप खोलना होगा और आपने Jio नंबर से लॉग इन करना होगा. इसके लिए अलग एक्टिवेशन प्रोसेस की जरूरत नहीं है. रिचार्ज होते ही सभी चैनल्स को एक्सेस किया जा सकेगा.
किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
ये प्लान उन लोगों के लिए रेडी किया गया है जो अपने फोन में टीवी देखना पसंद करते हैं और जिन्हें डेटा, कॉलिंग जैसे एक्स्ट्रा फायदे नहीं चाहिए. यह प्लान एक मोबाइल डिवाइस पर काम करता है और Jio के प्रीपेड औरपोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों के लिए है.
पहले से एक्टिव Jio कनेक्शन होना जरूरी
JioTV Pro Pack का इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास पहले से एक एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन होना जरूरी है. यह प्लान केवल एंटरटेनमेंट सर्विस के लिए है, इसलिए इसे अलग मोबाइल कनेक्शन की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें- 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता कॉलिंग प्लान कौन-सा? Jio, Airtel और Vi में से किसमें फायदा
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
6 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
19 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines