84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता कॉलिंग प्लान कौन-सा? Jio, Airtel और Vi में से किसमें फायदा
अगर आपका फोन ज्यादातर समय Wi-Fi से जुड़ा रहता है, तो महंगा डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं. Jio, Airtel और Vi के 84 दिनों वाले कॉलिंग (Voice-Only) प्लान में कीमत, कॉलिंग, SMS और एक्स्ट्रा बेनेफिट्स का अंतर जानिए और चुनिए अपने लिए सबसे किफायती रिचार्ज.

अगर आपका स्मार्टफोन ज्यादातर समय Wi-Fi से कनेक्ट रहता है, तो मोबाइल डेटा वाले महंगे रिचार्ज की जरूरत शायद न हो. ऐसे में वॉइस-ओनली प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. इनमें कॉलिंग और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं, जबकि कीमत भी सामान्य डेटा प्लान की तुलना में कम होती है.
Airtel का वॉइस-ओनली कॉलिंग प्लान
2 / 7Airtel के 548 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है. इसमें देशभर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. साथ ही यूजर्स को कुल 900 SMS भी मिलते हैं. यह वॉइस-ओनली प्लान होने के बावजूद कुछ अतिरिक्त फायदे भी देता है.
Airtel प्लान में मिलते हैं ये एक्स्ट्रा बेनेफिट्स
3 / 7Airtel इस प्लान के साथ 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए कुल 7GB डेटा भी मिलता है. अगर कभी Wi-Fi उपलब्ध न हो, तो यह डेटा काम आ सकता है. ये भी पढ़ें- BSNL ने लॉन्च किया 1.35 लाख का फोन, बिना नेटवर्क भी होगी कॉल, खरीदने के लिए फॉलो करने होंगे ये नियम
Jio का कॉलिंग प्लान
4 / 7Jio का 448 रुपये वाला प्लान पूरी तरह वॉइस-ओनली है. इसमें किसी तरह का मोबाइल डेटा शामिल नहीं है. इस प्लान में 84 दिनों की वैधता, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1000 SMS दिए जाते हैं. अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग तक सीमित है, तो यह प्लान एक किफायती विकल्प हो सकता है.
यूजर्स को मिलते हैं ये एक्स्ट्रा फायदे
5 / 7Jio अपने इस प्लान के साथ JioTV और Jio AI Cloud का एक्सेस भी देता है. हालांकि इसमें डेटा नहीं मिलता, लेकिन ये अतिरिक्त डिजिटल सुविधाएं कई यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं. ये भी पढ़ें- WhatsApp का Username Feature भारत में लॉन्च होगा या लगेगी रोक? Meta ने सरकार को भेजा जवाब
Vi का वॉइस-ओनली प्लान
6 / 7Vodafone Idea (Vi) भी 470 रुपये का वॉइस-ओनली प्लान ऑफर करती है. इसमें 84 दिनों की वैधता के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 900 SMS मिलते हैं. हालांकि, इस प्लान में किसी तरह के अतिरिक्त बेनेफिट्स शामिल नहीं हैं.
किस कंपनी का प्लान है सबसे बेहतर?
7 / 7अगर कीमत की बात करें, तो Jio का 448 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता है. Vi का प्लान भी लगभग इसी श्रेणी में आता है. वहीं Airtel का प्लान सबसे महंगा जरूर है, लेकिन इसमें 7GB डेटा और Adobe Express Premium जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं. ऐसे में अगर आपको सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो Jio या Vi बेहतर विकल्प हो सकते हैं, जबकि अतिरिक्त सुविधाएं चाहते हैं तो Airtel का प्लान ज्यादा वैल्यू दे सकता है.



















