Jio के 148 रुपये के रिचार्ज में मिलेगा 12 OTT का सब्सक्रिप्शन, साथ में 10GB डेटा मुफ्त

Jio के 148 के रिचार्ज पैक में आप Sony LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Liongate Play, Discovery+ और Sun NXT समेत 12 OTT के सब्सक्रिप्शन का मुफ्त मज़ा उठा सकते हैं।

jio
विज्ञापन

Jio Rs 140 Recharge pack: टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने ग्राहकों के लिए कई अच्छे प्री-पेड और पोस्ट पेड प्लान पेश किये हैं। कंपनी के पास एक दिन से लेकर पूरे साल के लिए भी प्लान मौजूद हैं। लेकिन Jio के पास एक ऐसा भी डेटा रिचार्ज पैक है जो न सिर्फ किफायती है बल्कि यह फुल एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ भी है, क्योंकि इस छोटे पैक पर 12 OTT का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। इस पैक में और क्या क्या फीचर्स आपको मिलने वाले हैं।

12 OTT का मिलेगा सब्सक्रिप्शन

Jio के 148 के रिचार्ज पैक में आप Sony LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Liongate Play, Discovery+ और Sun NXT समेत 12 OTT के सब्सक्रिप्शन का मुफ्त मज़ा उठा सकते हैं। वैसे यह पैक वाकई वैल्यू फॉर मनी साबित जो सकता है।

Advertisment

फीचर्स

Jio के 148 के रिचार्ज पैक में आपको 12 OTT का सब्सक्रिप्शन मिलेगा ही साथ ही 10GB डेटा का भी आप लाभ उठा सकते हैं। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है, लेकिन याद रहे यह एक Data only Pack है। यानी इसमें आपको कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी सिर्फ डेटा ही मिलेगा। आप इसे अपने रेगुलर पैक के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vi का जबरदस्त रिचार्ज प्लान

विज्ञापन

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने हाल ही में अपनी ऐप को रिफ्रेश किया है। कंपनी ने Vi Movies और TV को नए अंदाज में पेश किया है जिसमें 13 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स, 400 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स और लाइब्रेरी तक फ्री एक्सेस करने की सुविधा ऑफर करता है।

कंपनी के सब्सक्रिप्शन प्लान के प्रीपेड पैक की कीमत 202 रुपये है, जबकि पोस्टपेड के लिए 199 रुपये खर्च करने होंगे। नए Vi मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ यूजर्स सोनी लिव, डिज्नी+ हॉटस्टार, मनोरमा मैक्स, फैनकोड, क्लिक और चौपाल समेत कई OTT का मज़ा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ