Jio Best Plans: जियो देता है कम कीमत में 180GB डेटा बेनिफिट, जानिए ऑफर की पूरी डिटेल
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio Best Plans: अगर आप किसी ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं जो अधिक डेटा बेनिफिट के साथ आता है तो आप रिलायंस जियो के एक खास प्लान को अपना सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में डेटा बेनिफिट वाला प्लान ऑफर किया है जो कम कीमत में कई बेनिफिट्स के साथ आता है। जियो ने 180GB डेटा बेनिफिट के साथ आने वाला ऑफर किया है।
अभी पढ़ें – Amazon पर धड़ल्ले से बिक रहा है 8 हजार से कम का ये Smart TV, जानिए आखिर इसमें क्या है खास
इस प्लान में डेटा बेनिफिट समेत कई सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है। इस प्लान की कीमत 750 रुपये है जो दो हिस्सों में बंटा हुआ है। आइए आपको जियो के 750 रुपये वाले प्लाने के बारे में बताते हैं।
जियो का 750 रुपये वाला प्लान दो भागों में है। पहला 749 रुपये और दूसरा 1 रुपये का है। इस प्रीपेड प्लान में 749 रुपये में 90 दिनों की वैधता दी जाती है। इसमें हर नेटवर्क के लिए मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और रोजाना 2GB डेटा की सुविधा दी जाती है। साथ ही प्लान में JioTV, JioSecurity, JioCinema, JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री बेनेफिट मिलता है।
जियो 1 रुपये वाला हिस्सा डेटा वाउचर का होता है। MyJio अकाउंट में 1 रुपये का ये डेटा वाउचर क्रेडिट होता है। इसमें यूजर्स को 90 दिनों की वैधता के साथ 100MB डेटा मिलता है। इस तरह से यूजर्स को कुल 180GB डेटा बेनिफिट होता है।
रिलायंस जियो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना ये खास ऑफर पेश किया था। 750 रुपये में शामिल 1 रुपये का वाउचर डेटा प्लान का लाभ आपको सिर्फ 31 अगस्त 2022 से पहले रिचार्ज करवाने पर मिल सकेगा। अगर आप 180GB डेटा बेनिफिट चाहते हैं तो इस ऑफर के लास्ट डेट होने से पहले रिचार्ज करवा सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: