Jio Phone 5G Specs: कीमत के बाद अब जियो फोन 5जी के स्पेक्स लीक, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio Phone 5G Specs: प्रमुख रिलायंस जियो जल्द ही एक अल्ट्रा-किफायती 5G स्मार्टफोन (Cheapest 5G Smartphone) पेश करने वाला है। इस फोन को लेकर पिछले कुछ समय से अफवाहें सामने आ रही हैं। इसमें फोन की कीमत से लेकर डिजाइन और कुछ स्पेक्स सामने आए हैं। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में फोन के स्पेक्स लीक (Jio Phone 5G Expected Specs) हुए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
रिलायंस जियो का 5जी स्मार्टफोन सबसे कम कीमत में पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि जियो फोन 5जी की कीमत 8,000 रुपये से 12,000 रुपये तक के बीच हो सकती है। हालांकि, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अभी पढ़ें – Google Maps पर आ रहे हैं कई कमाल के अपडेट, फोन पर दिखेगी असली दुनिया!
जियो फोन 5जी में 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज हो सकता है। एसडी कार्ड की मदद से फोन का स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। इसमें 4GB रैम होने की संभावना है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी की 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी हो सकती है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो अपनी 5जी सर्विस (Jio 5G Launch Date) को दिवाली तक पेश कर सकती है। इसी के बाद उम्मीद की जा रही है कि जियो फोन 5जी (Jio 5G Phone Launch Date in India) भी पेश हो सकता है। फिलहाल फोन के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: