Jio Phone 5G Features Leak: जियो के पहले 5जी फोन के फीचर्स लीक! जानिए क्या मिलेगा खास
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio Phone 5G Features Leak: रिलायंस जियो की ओर से पिछले साल जुलाई में ऐलान किया गया था कि वो भारत में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। ऐसे में उम्मीद थी कि जुलाई में इस फोन को शुरू किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कंपनी ने जियोफोन 5जी (JioPhone 5G) को पेश नहीं किया है।
संभावना है कि दिवाली तक कंपनी अपने 5जी स्मार्टफोन को लोगों के बीच ला सकती है। कंपनी की ओर से 5जी नेटवर्क सर्विस को लेकर तो ये जानकारी दी थी कि इसे दिवाली तक ला सकते हैं। हालांकि, फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी चुपी साधी हुई है। हालांकि लीक्स के जरिए फोन के बारे में काफी कुछ पता चल रहा है।
अभी पढ़ें – Flipkart Sale: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए काम के हैं ये प्रोडक्ट्स, कीमत 100 रुपये से भी कम!
रिपोर्टर्स का कहना है कि जियो फोन 5जी का एक कोडनेम रखा गया है जिसके चलते इसे “गंगा” नाम से पुकारा जा रहा है। इसका मॉडल नंबर “LS1654QB5” है। Jio Phone 5G में 4GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर होगा जो क्वालकॉम का एंट्री-लेवल 5G SoC है।
अभी पढ़ें – Jio Phone 5G Specs: कीमत के बाद अब जियो फोन 5जी के स्पेक्स लीक, जानिए
बात करें बैटरी की तो जियोफोन 5जी में में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5000mAh बैटरी हो सकती है। इसमें डुअल रियर कैमरा हो सकता है, जो Autofocus lens के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ होगा। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: