Jio AirFiber लॉन्च होने के लिए तैयार, जानें JioFiber से कैसे होगा अलग?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio AirFiber Launch Date in India: रिलायंस जियो शुरुआत से ही एक अच्छे नेटवर्क कनेक्शन के लिए जाता है। देश भर के ग्राहकों के बीच कंपनी की एक अलग पहचान बनी हुई है। चाहें कॉलिंग प्लान की बात करें या इंटरनेट कनेक्शन की, जियो का नाम सबसे पहले ही आता है। पिछले महीने से कंपनी अपने आगामी वायरलेस वाईफाई डिवाइस को लेकर काफी चर्चाओं में है। 19 सितंबर, 2023 को जियो का एयरफाइबर लॉन्च हो जाएगा, जो एक वायरलेस इंटरनेट समाधान के साथ आएगा। इसे घर और ऑफिस दोनों के लिए तैयार किया गया है, लेकिन ये जियोफाइबर (Jio AirFiber vs JioFiber) से कितना अलग होगा और इसकी क्या खूबियां होंगी? आइए जानते हैं।
जियो एयरफाइबर को वाई-फाई 6 सपोर्ट के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें 1.5 जीबीपीएस तक की तेज स्पीड के साथ हाई-डेफिनिशन वीडियो और ऑनलाइन गेमिंग समेत मिनटों की डाउनलोडिंग की सुविधा मिलेगी। रिलायंस जियो की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान घोषणा की गई थी कि आधिकारिक तौर पर Jio AirFiber को गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉन्च किया जाएगा।
जियो एयरफाइबर को वायरलेस इंटरनेट सेवा के तौर पर पेश किया जाएगा। इसका काम हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ 5जी सुविधा को प्रदान करना होगा। ऐसे में यूजर्स के पास 1 जीबीपीएस तक की स्पीड तक पहुंचने का ऑप्शन होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: