अगर हर महीने रिचार्ज कराने की टेंशन से बचना है और एक ही प्लान में इंटरनेट, कॉलिंग,OTT और AI जैसी सुविधाएं चाहते हैं, तो जियो का यह प्रीपेड प्लान आपके काम का हो सकता है. 1799 रुपये वाला यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. खास बात यह है कि इसमें रोजाना 3GB डेटा के साथ Netflix, JioHotstar और Google Gemini Pro जैसे कई फायदे भी मिलते हैं.
84 दिन की वैलिडिटी और रोज 3GB डेटा
Jio के इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी रिचार्ज कराने के बाद करीब तीन महीने तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस दौरान रोजाना 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी में कुल 252GB डेटा मिलता है.
डेटा खत्म होने पर भी चलता रहेगा इंटरनेट
अगर किसी दिन आपका 3GB डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा. इसके बाद डेटा 64 Kbps की स्पीड से चलता रहेगा. वहीं, 5G नेटवर्क वाले इलाकों में रहने वाले योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा.
अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS
इंटरनेट के साथ इस प्लान में कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. ग्राहक 84 दिनों तक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी मुफ्त मिलते हैं। ऐसे में अलग से कॉलिंग या SMS के लिए कोई दूसरा पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ती.
ये भी पढ़ें- Jio का धांसू एनुअल प्लान! 336 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS, इतनी है कीमत
Netflix और JioHotstar का भी सब्सक्रिप्शन
इस रिचार्ज में सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि OTT का फायदा भी दिया जा रहा है. ग्राहकों को 84 दिनों के लिए Netflix Basic का मुफ्त एक्सेस मिलता है. इसके साथ JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. यानी फिल्में और वेब सीरीज देखने वालों के लिए इसे प्लान में काफी कुछ मिलता है.
JioTV का भी मिलेगा फायदा
लाइव टीवी देखने वालों के लिए इस प्लान में जियो टीवी की सुविधा भी शामिल है. इसके लिए ग्राहकों को अलग से कोई पे नहीं करना पड़ता है. यानी एक ही रिचार्ज में मोबाइल डेटा, कॉलिंग के साथ OTT और लाइवटीवी का फायदा मिलता है.
18 महीने के लिए Google Gemini Pro फ्री
इस प्लान की एक खास सुविधा Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन है. कंपनी इस रिचार्ज के साथ 18 महीने के लिए Google Gemini Pro Plan फ्री दे रही है. इसकी बाजार में कीमत करीब 35,100 बताई गई है. इतना ही नहीं Google Gemini Pro के साथ यूजर्स को 5000GB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है. इसके अलावा Nano Banana जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे फोटो, फाइल और दूसरे जरूरी डेटा को क्लाउड पर रखने के लिए भी काफी स्टोरेज मिल जाता है.
JioAICloud में 50GB फ्री स्पेस
इस पूरे पैकेज में JioAICloud की 50जीबी फ्री क्लाउट स्टोरेज भी शामिल है. इसका इस्तेमाल फोटो, वीडियो और जरूरी फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है. इस तरह 1799 का यह प्लान सिर्फ मोबाइल रिचार्ज तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसमें एंटरटेनमेंट और AI से जुड़ी कई सुविधाएं भी मिलती हैं.
ये भी पढ़ें- Airtel का सस्ता प्लान बंद, 84 दिन तक नंबर एक्टिव रखने के लिए ये 3 रिचार्ज आएंगे काम
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
7 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
8 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
10 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
12 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
14 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines