Jio 12 Free OTT Prepaid Plans Discontinued: भारतीय टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो (Reliance Jio) को सबसे पहला दर्जा मिला हुआ है। ये लोकप्रिय कंपनी ग्राहकों के बीच अपने सस्ते और अच्छे प्लान को लेकर चर्चाओं में रहती है।
कंपनी के पास कई सस्ते और शानदार बेनिफिट्स के साथ आने वाले प्लान हैं। इनमें कई सस्ते प्लान ओटीटी के साथ हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा, फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन समेत कई बेनिफिट्स के प्लान शामिल हैं। हालांकि, अब इनमें से 12 फ्री ओटीटी प्लान को कंपनी ने बंद कर दिया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Dell लेकर आया जबरदस्त फीचर वाला Tablet, पानी और धूल का भी नहीं होगा असर!
जियो ने बंद किए 12 फ्री ओटीटी प्लान
जियो ने डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन (Disney+Hotstar Free Subscription) वाले प्लानों को बंद कर दिया है। इनमें 12 प्लान हैं जो कंपनी के प्रीपेड प्लान हैं। हालांकि, इन 12 प्रीपेड प्लानों को बंद करने के पीछे की वजह क्या है, इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है।
जियो ने इन 12 प्रीपेड प्लानों को किया बंद
- जियो का 151 रुपये वाला प्लान
- जियो का 333 रुपये वाला प्लान
- जियो का 499 रुपये वाला प्लान
- जियो का 555 रुपये वाला प्लान
- जियो का 583 रुपये वाला प्लान
- जियो का 601 रुपये वाला प्लान
- जियो का 783 रुपये वाला प्लान
- जियो का 799 रुपये वाला प्लान
- जियो का 1066 रुपये वाला प्लान
- जियो का 2999 रुपये वाला प्लान
- जियो का 3119 रुपये वाला प्लान
अभी पढ़ें – Online Shopping Fraud: भारी छूट देखकर ना खाएं धोखा! जान लें बचाव के ये टिप्स
फ्री Disney+Hotstar के साथ ये दो प्लान उपलब्ध
जियो ने भले ही अपने रिचार्ज प्लान की लिस्ट से उन 12 प्लान को हटा दिया है जो Disney+Hotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं, लेकिन अभी भी कंपनी की लिस्ट में दो प्लान शामिल हैं। जियो के पास दो प्रीपेड प्लान हैं जो Disney+Hotstar के सब्सक्रिप्शन्स के साथ हैं।
इनमें पहला प्लान 1,499 रुपये का है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कलिंग, 2GB डेली डेटा और रोजान 100 एसएमएस समेत Disney+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसकी वैधता 84 दिनों तक की है।
दूसरे प्रीपेड प्लान की कीमत 4,199 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB डेली डेटा, रोजाना 100 एसएमएस और Disney+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Flipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 hr agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
19 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
22 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines