iPhone Air vs Tecno Pova Slim 5G: आज स्मार्टफोन की दुनिया में सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि पतलापन और डिजाइन भी बड़ी बात बन चुका है. हर ब्रांड यह दिखाना चाहता है कि उसका फोन सबसे हल्का और सबसे पतला है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या सिर्फ पतलापन ही फोन खरीदने की वजह होना चाहिए? या फिर बैटरी, कैमरा, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे पहलू ज्यादा मायने रखते हैं? इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आज कंम्पैरिजन करेंगे Apple iPhone Air और Tecno Pova Slim 5G की. दोनों फोन बेहद स्लिम हैं, लेकिन उनकी कहानी और टारगेट ऑडियंस एकदम अलग है.
डिजाइन और डिस्प्ले
Tecno Pova Slim 5G हाथ में लेते ही अपनी 5.95mm मोटाई और हल्केपन से प्रभावित करता है. इसमें 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट इसे स्मूद बनाते हैं. इसमें Corning GG7i ग्लास लगाया गया है जो गिरने और खरोंच से बेहतर बचाव करता है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है, जो धूप में भी साफ दिखता है.
वहीं दूसरी तरफ, iPhone Air सिर्फ 5.6mm पतला और 165 ग्राम हल्का है. इसके बावजूद इसमें टाइटेनियम फ्रेम और Ceramic Shield ग्लास है, जिससे यह नाज़ुक नहीं लगता. इसका 6.5 इंच का OLED पैनल बेहद शार्प है, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और धूप में भी आराम से पढ़ा जा सकता है.
Tecno डिस्प्ले ब्राइटनेस और रंगों में बाजी मारता है, लेकिन iPhone Air प्रीमियम बिल्ड और हल्केपन में आगे है.
परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone Air किसी और लेवल पर है. इसमें A19 Pro चिप दी गई है, जो हार्डवेयर-लेवल रे ट्रेसिंग, 16-कोर न्यूरल इंजन और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी के साथ आती है. इसका मतलब यह है कि यह फोन आने वाले कई सालों तक पावरफुल बना रहेगा.
दूसरी तरफ, Tecno Pova Slim 5G में MediaTek Dimensity 6400 5G+ प्रोसेसर और 16GB तक की एक्सपैंडेड RAM मिलती है. रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग में यह अच्छा परफॉर्म करता है, लेकिन हेवी गेमिंग या हाई-एंड प्रोसेसिंग में इसकी लिमिट साफ दिख जाती है.
पावर और फ्यूचर-प्रूफिंग के मामले में iPhone Air Tecno से कहीं आगे है.
ये भी पढ़ें- सबसे स्लिम 3D कर्व्ड फोन की शुरू हुई सेल, 20,000 से भी कम है कीमत
कैमरा
iPhone Air का 48MP Fusion कैमरा सिस्टम इसे अलग पहचान देता है. इसमें 2x टेलीफोटो, नाइट मोड, HDR और 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी फीचर्स हैं. फ्रंट कैमरा भी 18MP का है जिसमें ऑटोफोकस और बेहतर स्टेबलाइजेशन है- कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह शानदार ऑप्शन है.
वहीं, Tecno Pova Slim 5G में 50MP का मेन कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 13MP का सेल्फी कैमरा है. दिन में फोटो अच्छे आते हैं, लेकिन लो-लाइट और वीडियो क्वालिटी Apple के मुकाबले पीछे रह जाती है.
कैमरा के मामले में Apple का iPhone Air साफ जीतता हैं.
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी कैपेसिटी में Tecno Pova Slim 5G आगे है. इसमें 5,160mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है, जो पूरे दिन चलती है और जल्दी चार्ज भी हो जाती है.
iPhone Air में बैटरी साइज छोटा है लेकिन इसका फोकस एफिशिएंसी पर है. Apple का दावा है कि यह 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और MagSafe बैटरी के साथ 40 घंटे तक चल सकता है. चार्जिंग 30W वायर्ड या MagSafe तक सीमित है.
बैटरी और चार्जिंग में Tecno ज्यादा प्रैक्टिकल साबित होता है.
सॉफ्टवेयर और ईकोसिस्टम
यहां Apple का कोई मुकाबला नहीं. iPhone Air iOS 26 पर चलता है और सीधे Apple के पूरे ईकोसिस्टम से जुड़ता है- AirDrop, FaceTime, iCloud और Mac या iPad के साथ सिंकिंग जैसी खूबियाँ इसे यूनिक बनाती हैं. साथ ही, iOS लंबे समय तक अपडेट भी देता है.
Tecno Pova Slim 5G Android 15 और HiOS स्किन पर चलता है. इसमें NFC, FreeLink और Dolby Atmos जैसी अच्छी फीचर्स हैं, लेकिन सॉफ्टवेय अपडेट उतने लंबे समय तक नहीं मिलते और ईकोसिस्टम भी उतना मजबूत नहीं है.
Apple का सॉफ्टवेयर और ईकोसिस्टम Tecno से कई गुना बेहतर है.
कीमत
यहां सबसे बड़ा फर्क नज़र आता है. iPhone Air की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है. वहीं, Tecno Pova Slim 5G सिर्फ 19,999 रुपये में उपलब्ध है. Tecno उन लोगों के लिए अच्छा है जो बजट में स्लिम फोन चाहते हैं, जबकि iPhone Air प्रीमियम फीचर्स और लॉन्ग-टर्म वैल्यू देता है.
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप चाहते हैं एक प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा, टॉप-लेवल परफॉर्मेंस और एक मजबूत ईकोसिस्ट तो iPhone Air ही सही विकल्प है. लेकिन अगर आप कम दाम में स्लिम डिजाइन, बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी चाहते हैं तो Tecno Pova Slim 5G आपके लिए सही रहेगा.
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
12 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
14 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
17 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
17 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
19 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines