सबसे स्लिम 3D कर्व्ड फोन की शुरू हुई सेल, 20,000 से भी कम है कीमत

TECNO Mobile नए स्मार्टफोन POVA Slim 5G की आज से सेल शुरू हो गई है। यह दुनिया का सबसे स्लिम 3D कर्व्ड फोन है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.95mm और वजन 156 ग्राम है। जानतें है इसके बाकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स।

techno

News 24 Creative

Tecno Pova Slim 5G: भारत के स्मार्टफोन बाजार में TECNO Mobile ने बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अपना नया TECNO POVA Slim 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे दुनिया का सबसे स्लिम 3D कर्व्ड स्मार्टफोन कहा जा रहा है। खास बात यह है कि इसकी कीमत 20,000 रुपये से भी कम रखी गई है। यह फोन 8 सितंबर से देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

बेहद हल्का और आकर्षक डिजाइन

सिर्फ 5.95mm मोटाई और 156 ग्राम वजन के साथ यह फोन सबसे स्लिम 3D कर्व्ड 5G स्मार्टफोन बन गया है। इसमें कंपनी का अनोखा Dynamic Mood Light Design दिया गया है, जो कॉल, नोटिफिकेशन और यहां तक कि आपके मूड के हिसाब से भी लाइट करता है। यानी यह फोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं बल्कि आपका स्मार्ट साथी है।

विज्ञापन

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस फोन में 6.78-इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसके साथ ही 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे बेहद शार्प और कलरफुल विजुअल्स देती है। चाहे गेमिंग हो या वीडियो स्ट्रीमिंग, हर अनुभव स्मूद और इमर्सिव होगा।

विज्ञापन

मजबूती में भी बेजोड़

इस फोन के इतना स्लिम होने के बाद भई इसकी मजबूती में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। इसकी मजबूती को बढ़ाने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i और मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810H प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ ही IP64 रेटिंग इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित बनाती है।

भारत के लिए खास AI असिस्टेंट

इस फोन में इंडियन यूजर्स के लिए Ella AI असिस्टेंट दिया गया है। ये असिस्टेंट कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें AI Call Assistant, AI Writing, AI Image Editing, Circle to Search और Privacy Blurring जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

दमदार नेटवर्क और कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के मामले में भी यह फोन किसी फ्लैगशिप से कम नहीं है। इसमें 5G+ Carrier Aggregation, 4×4 MIMO और Dual SIM Dual Active का सपोर्ट मिलता है। इसे TUV Rheinland High Network Performance का सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे यूजर्स को हर जगह फास्ट और स्टेबल नेटवर्क मिलता है।

रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन्स

TECNO POVA Slim 5G में 16GB रैम (8GB+8GB वर्चुअल) और 128GB स्टोरेज दी गई है। यानी मल्टीटास्किंग, गेमिंग और एंटरटेनमेंट सबकुछ बिना किसी रुकावट के चलेगा। यह फोन तीन शानदार कलर्स – Sky Blue, Slim White और Cool Black में उपलब्ध है।

विज्ञापन

इस फोन की कीमत भारत में 19,999 रुपये रखी गई है। इस प्राइस पर यह फोन डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ