Apple के नए iPhone को लेकर हर साल की तरह इस बार भी लॉन्च से पहले कई जानकारियां सामने आ रही हैं. अब iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के संभावित कलर को लेकर नया लीक सामने आया है. दावा है कि Apple इस बार Pro मॉडल्स को तीन रंगों में पेश कर सकती है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सिल्वर या ग्रे कलर को हटाया जा सकता है. Apple 9 सितंबर को होने वाले अपने लॉन्च इवेंट में इन फोन से पर्दा उठा सकता है.
तीन रंगों में आ सकता है iPhone 18 Pro
Macrumors कि रिपोर्ट के मुताबिक Weibo पर लीक करने वाले Fixed Focus Digital के मुताबिक iPhone 18 Pro अब फुल प्रोडक्शन में है. लीक के अनुसार फोन को स्काई ब्लू, प्योर ब्लैक और बरगंडी कलर में लॉन्च किया जा सकता है. इससे पहले भी iPhone 18 को लेकर सामने रिपोर्ट्स में इन रंगो का जिक्र किया गया था. हालांकि रंगों के नाम अलग-अलग बताए गए थे. कुछ रिपोर्ट्स में बरगंडी की जगह डार्क चेरी कलर का नाम सामने आया था.
इस बार सिल्वर या ग्रे कलर हो सकता है गायब
अगर यह लीक सही साबिक होत है तो Apple इस साल iPhone 18 Pro सीरीज में सिल्वर या ग्रे कलर को शामिल नहीं करेगा. इसके बजाय कंपनी Pro मॉडल में ब्लैक कलर वापस ला सकती है. पिछले साल iPhone 17 Pro सीरीज में ब्लैक कलर उपलब्ध नहीं था. हालांकि, Apple के दूसरे iPhone मॉडल्स में ब्लैक कलर देखने को मिला था.
iPhone 17 सीरीज में भी था ब्लैक ऑप्शन
पिछली iPhone सीरीज में Apple ने कुछ मॉडल्स में ब्लैक कलर दिया था. iPhone Air, बेस iPhone 17 और iPhone 17E में ब्लैक कलर उपलब्ध था. ऐसे में iPhone 18 Pro में ब्लैक कलर की वापसी उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है, जो Pro मॉडल में इस शेड की उम्मीद कर रहे थे.
ये भी पढ़ें- Apple ने कर दिया डेट का ऐलान! 9 सितंबर को आएगा iPhone 18 Pro, क्या दिखेगा कंपनी का पहला Foldable iPhone?
लॉन्च से पहले और लीक आने की उम्मीद
Apple के आधिकारिक लॉन्च इवेंट में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में आने वाले दिनों में iPhone 18 Pro के डिजाइन, कैमरा, फीचर्स और कलर को लेकर और भी जानकारियां सामने आ सकती है. हालांकि फोन के रंगों को लेकर अभी Apple की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
कीमत पर भी रहेगी सबकी नजर
iPhone 18 Pro के रंगों से ज्यादा अहम सवाल इसकी कीमत को लेकर है. Apple ने हाल के दिनों में अपने कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इसकी वजह लगातार बढ़ती मेमोरी की कीमतों को बताया जा रहा है, जिसका असर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों पर पड़ रहा है.
नए Mac Mini की कीमत से बढ़ी चिंता
Apple के नए M6 प्रोसेसर वाले Mac Mini की शुरुआती कीमत 899 डॉलर बताई गई है. यह पिछले M4 प्रोसेसर वाले Mac Mini की 599 डॉलर की शुरुआती कीमत से काफी ज्यादा है. ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि कहीं कंपनी iPhone 18 Pro की कीमत में भी बढ़ोतरी न कर दे.
iPhone 18 Pro की कीमत बढ़ेगी?
iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर थी. अगर Apple अपने दूसरे प्रोडक्ट्स की तरह iPhone की कीमत में भी बढ़ोतरी करता है, तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत इससे ज्यादा हो सकती है. हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है. फोन की कीमत और बाकी फीचर्स की सही जानकारी 9 सितंबर को होने वाले Apple के लॉन्च इवेंट में ही सामने आएगी.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro से लेकर Foldable iPhone तक, इतनी हो सकती है भारत में कीमत, क्या 2 लाख के पार जाएगा दाम?
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
20 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
22 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
23 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Macrumors
First published on:
Know More: Editorial Guidelines