Apple ने कर दिया डेट का ऐलान! 9 सितंबर को आएगा iPhone 18 Pro, क्या दिखेगा कंपनी का पहला Foldable iPhone?
Apple ने अपने साल के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट की तारीख कन्फर्म कर दी है. चलिए जानता है इस इवेंट में क्या खास होने वाला है और किन प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग हो सकती है.
Apple Event की तारीख हुई पक्की, 9 सितंबर को होगा लॉन्च. (Photo-Apple)
---विज्ञापन---
Apple Launch Event 2026: Apple ने आखिरकार अपने अलगे बड़े लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी का इस साल अपना Apple Event 2026, 9 सिंतबर को करने जा रही है. पिछले कई हफ्तों से इस इवेंट की तारीख और इसमें लॉन्च होने वाली प्रोडक्टस को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. अब अब Apple के ऐलान के बाद तस्वीर साफ हो गई है. इस बार इवेंट में सबसे ज्यादा नजर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर रहेगी. इसके अलावा कंपनी पहली बार फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है.
9 सितंबर को होगा Apple Event
Apple के Worldwide Marketing के Senior Vice President Greg Joswiak ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इवेंट की तारीख की पुष्टि की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘Surprise and shine! It’s almost time for the #AppleEvent, on Wednesday, September 9!’ यानी कंपनी 9 सितंबर को अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी.
Apple का यह इवेंट, कैलिफोर्निया स्थित Apple Park के Steve Jobs Theater में आयोजित किया जाएगा. इवेंट की शुरुआत Pacific Time के मुताबिक सुबह 10 बजे होगी, जो भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. Apple के पिछले लॉन्च इवेंट्स को देखते हुए यह कार्यक्रम करीब एक से दो घंटे चल सकता है. वहीं इस इवेंट को कंपनी से यूट्यबू चैनल और उनकी ऑफिशियल साइट पर देखा जा सकेगा, जिसका कंपनी ने लाइव स्ट्रीम लिंक भी शेयर कर दिया है.
iPhone 18 Pro सीरीज पर रहेगी नजर
इवेंट में Apple के iPhone 18 लाइनअप को पेश किए जाने की उम्मीद है. इनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खास आकर्षण हो सकते हैं. कंपनी स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल भी लॉन्च कर सकती है. हालांकि, लॉन्च से जुड़ी कई जानकारियां अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं.
इस इवेंट में सबसे बड़ी चर्चा Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर है. कंपनी पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कदम रख सकती है. अगर Apple इस डिवाइस को इवेंट में पेश करता है तो यह कंपनी के लिए बड़ा बदवाल होगा और लॉन्च इवेंट की सबसे बड़ी घोषणा भी बन सकता है.
---विज्ञापन---
Apple Watch लाइनअप हो सकता है अपडेट
नए iPhone के अलावा Apple Watch लाइनअप को भी अपडेट किए जाने की उम्मीद है. कंपनी इवेंट के दौरान नई Apple Watch पेश कर सकती है. इसके साथ ही Apple अपने अलग-अलग डिवाइस के लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और इकोसिस्टम से जुड़े अपडेट भी दिखा सकती है.
क्या नए Mac भी होंगे लॉन्च
इस बार इस इवेंट में नए Mac कंप्यूटर आने की संभावना कम है. इसकी वजह यह है कि कंपनी हाल ही में अपने कुछ डेस्कटॉप मॉडल अपडेट कर चुकी है. इनमें M6 चिप वाला Mac mini और M5 Ultra के साथ Mac Studio शामिल हैं. ऐसे में इस इवेंट का मुख्य फोकस iPhone और दूसरे नए डिवाइस पर रहने की उम्मीद है.
---विज्ञापन---
John Ternus के CEO बनने के बाद पहला iPhone लॉन्च
9 सितंबर का इवेंट Apple के लिए एक और वजह से खास होगा. यह John Ternus के Apple CEO बनने के बाद पहला बड़ा iPhone लॉन्च keynote होने की उम्मीद है. उन्होंने हाल ही में Tim Cook की जगह कंपनी की कमान संभाली है. ऐसे में नए iPhone के साथ यह इवेंट Apple के अगले दौर की रणनीति की झलक भी दे सकता है.
Apple की ओर से तारीख की पुष्टि होने के बाद अब सभी की नजर 9 सितंबर पर है. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अलावा अगर कंपनी फोल्डेबल iPhone पेश करती है. अब देखना होगा कि Apple इस इवेंट में किन-किन प्रोडक्ट्स और फीचर्स से पर्दा उठाता है.