Apple की iPhone 18 सीरीज को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार कंपनी अपनी पूरी सीरीज को एक साथ लॉन्च करने के बजाय दो अलग-अलग लेवल में पेश कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल सितंबर 2026 में दस्तक दे सकते हैं. वहीं बेस iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
दो चरणों में लॉन्च हो सकती है iPhone 18 सीरीज
iPhone 18 सीरीज को दो चरणों में लॉन्च किए जाने की चर्चा काफी समय से चल रही है. अब ताइवान की Economic Daily News की एक रिपोर्ट में भी इसी तरह के संकेत मिले हैं. रिपोर्ट में एक बड़ी टेक कंपनी के पारंपरिक प्रोडक्ट शिपमेंट शेड्यूल में बदलाव की बात कही गई है, जिसे एप्पल से जोड़कर देखा जा रहा है. सप्लाई चेन एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की पहले की रिपोर्ट्स भी Apple की शिपमेंट रणनीति में संभावित बदलाव की ओर इशारा कर चुकी हैं.
सितंबर में आ सकते हैं Pro मॉडल
अगर सामने आई रिपोर्ट्स सही है तो Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी. वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 के साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 को 2027 में पेश किए जाने की उम्मीद है. इन्हें ग्लोबल मार्कट में मार्च 2027 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है.
कंपनी आमतौर पर हर साल सिंतबर में नई नंबर वाली iPhone सीरीज पेश करती है. इसके बाद कंपनी कुछ महीनों के अंतर पर दूसरे मॉडल भी लॉन्च करती है. लेकिन इस बार कंपनी इस प्लानिंग को बदल सकती है.
ये भी पढ़ें- 1% बैटरी पर कितनी देर चल सकता है फोन? जानें पुराने और नए फोन में कितना मिलेगा टाइम
iPhone 18 में मिल सकता है 120Hz डिस्प्ले
रिपोर्टस के मुताबिक iPhone 18 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED दिया जा सकता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. यानी डिस्प्ले के मामले में बेस मॉडल में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है
A20 प्रोसेसर और 8GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 में एप्पल का A20 प्रोसेसर दिए जाने की खबर है. इसके साथ 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है. फोन में 4,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है.
48MP के दो रियर कैमरे
साथ ही कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है. इमसें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 48एमपी का मेन कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ 48 एमपी का अल्ट्रावाइज कैमरा मिलने की खबर है.सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट्स में दावों के मुताबिक iPhone 18 के 256GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 85,900 रुपये हो सकती है. वहीं, भारत में इसके लॉन्च की संभावित तारीख 15 मार्च 2027 बताई जा रही है.
iPhone 18 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और फीचर्स को लेकर सामने आई ये सभी जानकारियां फिलहाल रिपोर्ट्स और अफवाहों पर आधारित हैं. Apple ने अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें- Pixel 11 Pro Fold: Google का सबसे महंगा फोन लॉन्च, एक मोबाइल की कीमत में आ जाएगी Bullet 350; जानें फीचर्स
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
16 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
18 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
21 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
21 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
23 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines