Google ने भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का भारत में अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि वो पॉपुलर बाइक बुलेट की कीमत के लगभग बराबर बैठती है. फोन में 16GB RAM, 512GB स्टोरेज, 8 इंच की फोल्डेबल OLED डिस्प्ले और कंपनी का नया Tensor G6 चिपसेट मिलता है. नीचे इसकी बाकी डिटेल्स देखते हैं.
कितनी है Pixel 11 Pro Fold की कीमत?
Google Pixel 11 Pro Fold की भारत में कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. वही दिलचस्प बात यह है कि इसकी कीमत 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है के लगभग बराबर है. Bullet 350 के Redditz Red कलर की एक्स-शोरूम कीमत चेन्नई में 1,87,434 रुपये है, जो कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है.
Pixel 11 Pro Fold के फीचर्स
8 इंच की बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले
Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच की OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दी गई है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 372ppi पिक्सल डेनसिटी मिलती है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है. बड़ी स्क्रीन फोन को खोलने के बाद यूजर्स को टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देने में मदद करती है.
6.5 इंच का कवर डिस्प्ले
फोन के बाहर 6.5 इंच की OLED Super Actua कवर डिस्प्ले दी गई है. इसकी पीक ब्राइटनेस भी 3600 निट्स तक है. यानी फोन को बिना खोले भी रोजमर्रा के कई काम किए जा सकते हैं. कवर डिस्प्ले पर कंपनी ने अल्ट्रा-ड्यूरेबल Ceramic Cover Glass दिया है. Google Pixel 11 Pro Fold में IP68 रेटिंग मिलती है. इससे फोन को धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है.
Tensor G6 चिपसेट से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Pixel 11 Pro Fold में Google का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी प्रोसेसर भी मिलता है. यह सिक्योरिटी प्रोसेसर फोन के डेटा और डिवाइस सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए काम करता है.
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसके साथ 10.5 एमपी का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है, जो 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू कैप्चर कर सकता है.
5x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम
फोन में तीसरा 10.8 एमपी टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. यह 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है और 30x तक डिजिटल जूम की सुविधा देता है. इसके अलावा दो 10 एमपी कैमरे भी दिए गए हैं. जिनमें से एक कवर डिस्प्ले और दूसरा इनर डिस्प्ले पर मौजूद है.
4,806mAh की बैटरी
Google Pixel 11 Pro Fold में 4,806mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार च्राज करने पर 24 घंटे तक का बैकअप दे सकती है. फोन को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इसके लिए 30W चार्जिंग एडाप्टर का सपोर्ट मिलता है. इस तरह फोन में बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन के साथ दमदार प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग फीचर्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- Google Pixel 11 Series लॉन्च, 89,999 रुपये से शुरू है कीमत, धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें हर मॉडल की डिटेल