1% बैटरी पर कितनी देर चल सकता है फोन? जानें पुराने और नए फोन में कितना मिलेगा टाइम

फोन की बैटरी 1% पर पहुंचते ही क्या आपका भी डर बढ़ जाता है कि अब मोबाइल कभी भी बंद हो सकता है? तो जान लेते हैं फोन 1% पर भी कितनी देर चल सकता है.

Battery
1 / 7

स्मार्टफोन आज हमारी डेली लाइफ की जरूरत बन चुका है. ऐसे में बैटरी 1 प्रतिशत पहुंचते ही चिंता होने लगती है कि फोन अब कितनी देर चलेगा. हैरानी की बात है कि कुछ फोन 1% पर कई मिनट चलते हैं, जबकि कुछ तुरंत बंद हो जाते हैं.

विज्ञापन

1% का मतलब सिर्फ 1% बैटरी नहीं

1% का मतलब सिर्फ 1% बैटरी नहीं2 / 7

फोन की स्क्रीन पर दिखने वाला बैटरी प्रतिशत पूरी तरह सटीक आंकड़ा नहीं होता. ये एक अनुमान है जिसे फोन का सिस्टम बैटरी वोल्टेज, तापमान, इस्तेमाल और बैटरी की हालत जैसी चीजों के देखकर तय करता है. इसलिए 1% दिखने के बावजूद बैटरी में थोड़ी पावर बची हो सकती है.

विज्ञापन

कंपनियां क्यों रखती हैं बैटरी रिजर्व?

कंपनियां क्यों रखती हैं बैटरी रिजर्व?3 / 7

स्मार्टफोन कंपनियां बैटरी को पूरी तरह खाली होने से बचाने के लिए कुछ पावर रिजर्व रखती है. इसका मकसद फोन को अचानकर बंद होने से बचाना है. सामान्य इस्तेमाल में 1% बैटरी पर फोन कुछ मिनट से लेकर 10-15 मिनट तक चल सकता है.स्टैंडबाय मोड में यह समय और ज्यादा हो सकता है.

आखिरी 1% में फोन खुद बचाता है बैटरी

आखिरी 1% में फोन खुद बचाता है बैटरी4 / 7

फोन का बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम आखिरी समय में पावर की खपत कम करने की कोशिश करता है. ऑपरेटिगं सिस्टम कुछ फीचर्स और बैकग्राउंड गतिविधियों को सीमित कर सकता है, जिससे बची हुई बैटरी थोड़ी देर और चल सके. इसी वजह से फोन 1 प्रतिशत दिखाने के बाद भई तुरंत बंद नहीं होता.

विज्ञापन

पुराने फोन में 1% जल्दी खत्म क्यों होता है?

पुराने फोन में 1% जल्दी खत्म क्यों होता है?5 / 7

पुरानी लिथियम आयन बैटरी समय के साथ कमजोर हो जाती है और उसकी पावर स्टोर करने की क्षमता घटने लगती है. ऐसे में बैटरी प्रतिशत सही दिखने के बावजूद फोन अचानक बंद हो सकता है. यहीं कारण है कि पुराने फोन में कई बार 20-30 परसेंट बैटरी रहते हुए भी स्विच ऑफ होने की समस्या आती है.

1% बैटरी पर फोन ज्यादा देर चलाना है तो ये करें

1% बैटरी पर फोन ज्यादा देर चलाना है तो ये करें6 / 7

अगर चार्जर पास नहीं है और फोन 1 परसेंट पर पहुंच गया है तो स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करें. मोबाइल डेटा Wifi, Bluetooth और लोकेशन बंद कर दें. बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को बंद करें और फोन को गर्म होने से बचाएं. जरूरत पड़ने पर एयरप्लेन मोड भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

बार-बार 1% तक बैटरी पहुंचाना सही नहीं

बार-बार 1% तक बैटरी पहुंचाना सही नहीं7 / 7

स्मार्टफोन की बैटरी को बार-बार पूरी तरह खत्म करना अच्छा नहीं माना जाता. आज की लिथियम-आयन बैटरियां पहले से बेहतर हैं, लेकिन लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए बैटरी को लगभग 20-80% के बीच रखना बेहतर माना जाता है. ध्यान दें, फोन की बैटरी लाइफ उसकी यूज और फोन कितना पुराना है इस बार तो निर्भर करता है. कई बार 1 परसेंट पर बैटरी लंबी चल जाती है कई बार कुछ सेकंड में बंद हो जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन