iPhone खरीदने वालों के लिए झटका, इस साल नहीं आएगा iPhone 18! Apple बदलेगा लॉन्च प्लान

एप्पल इस बार iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा बदलाव कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 का बेस मॉडल सितंबर 2026 में लॉन्च नहीं होगा.

iphone 18

इस साल नहीं आएगा iPhone 18! (Photo For reference Only)

विज्ञापन

Apple की iPhone 18 सीरीज को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार कंपनी अपनी पूरी सीरीज को एक साथ लॉन्च करने के बजाय दो अलग-अलग लेवल में पेश कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल सितंबर 2026 में दस्तक दे सकते हैं. वहीं बेस iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

दो चरणों में लॉन्च हो सकती है iPhone 18 सीरीज

iPhone 18 सीरीज को दो चरणों में लॉन्च किए जाने की चर्चा काफी समय से चल रही है. अब ताइवान की Economic Daily News की एक रिपोर्ट में भी इसी तरह के संकेत मिले हैं. रिपोर्ट में एक बड़ी टेक कंपनी के पारंपरिक प्रोडक्ट शिपमेंट शेड्यूल में बदलाव की बात कही गई है, जिसे एप्पल से जोड़कर देखा जा रहा है. सप्लाई चेन एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की पहले की रिपोर्ट्स भी Apple की शिपमेंट रणनीति में संभावित बदलाव की ओर इशारा कर चुकी हैं.

विज्ञापन

सितंबर में आ सकते हैं Pro मॉडल

अगर सामने आई रिपोर्ट्स सही है तो Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी. वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 के साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 को 2027 में पेश किए जाने की उम्मीद है. इन्हें ग्लोबल मार्कट में मार्च 2027 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है.

कंपनी आमतौर पर हर साल सिंतबर में नई नंबर वाली iPhone सीरीज पेश करती है. इसके बाद कंपनी कुछ महीनों के अंतर पर दूसरे मॉडल भी लॉन्च करती है. लेकिन इस बार कंपनी इस प्लानिंग को बदल सकती है.

विज्ञापन

iPhone 18 में मिल सकता है 120Hz डिस्प्ले

रिपोर्टस के मुताबिक iPhone 18 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED दिया जा सकता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.  यानी डिस्प्ले के मामले में बेस मॉडल में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है

A20 प्रोसेसर और 8GB RAM

परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 में एप्पल का A20 प्रोसेसर दिए जाने की खबर है. इसके साथ 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है. फोन में  4,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

48MP के दो रियर कैमरे

साथ ही कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है. इमसें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 48एमपी का मेन कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ 48 एमपी का अल्ट्रावाइज कैमरा मिलने की खबर है.सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

भारत में इतनी हो सकती है कीमत

रिपोर्ट्स में दावों के मुताबिक iPhone 18 के 256GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 85,900 रुपये हो सकती है. वहीं, भारत में इसके लॉन्च की संभावित तारीख 15 मार्च 2027 बताई जा रही है.

विज्ञापन

iPhone 18 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और फीचर्स को लेकर सामने आई ये सभी जानकारियां फिलहाल रिपोर्ट्स और अफवाहों पर आधारित हैं. Apple ने अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ