अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Flipkart पर चल रहा यह ऑफर आपके लिए काम का हो सकता है. फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल को एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा उठाकर 81,000 रुपये तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है. हालांकि ये कीमत हर ग्राहक के लिए नहीं है. इसके लिए पुराने फोन पर ज्यादा स ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू और बैंक डिस्काउंट, दोनों का फायदा मिलना जरूरी है.
Flipkart पर iPhone 17 Pro 256GB की लिस्टेड कीमत फिलहाल 1,29,900 रुपये है. इसकी ओरिजिनल कीमत 1,34,900 रुपये थी. यानी प्लेटफॉर्म पहले ही फोन की कीमत पर 5,000 रुपये की सीधी छूट दे रहा है.
81,000 में कैसे मिलेगा iPhone 17 Pro
प्लेटफॉर्म पर मिल रही 5 हजार की छूट के बाद ग्राहक एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर कीमत को और कम कर सकते हैं. फ्लिप्कार्ट पर एलिजिबल iPhone 16 Plus को एक्सचेंज करने पर अधिकताम 39,000 रुपये तक की वैल्यू मिल रही है. हालांकि यह रकम हर फोन के लिए तय नहीं है. पुराने फोन का मॉडल, उसकी स्थिति और वेरिफिकेशन के आधार पर एक्सचेंज वैल्यू कम या ज्यादा हो सकती है. इसके साथ Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 9,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है. अगर ग्राहक एक्सचेंज पर मिलने वाली अधिकतम 39,900 रुपये की वैल्यू और 9000 रुपये के बैंक डिस्काउंट दोनों का पूरा फायदा मिलता है तो 1,29,900 रुपये की कीमत घटकर 81,000 रुपये तक हो सकती है.
ये भी पढ़ें-रिचार्ज महंगा हुआ तो भी टेंशन नहीं! Jio ने लॉन्च किया ये खास मेंबरशिप प्लान, बस 300 रुपये है कीमत
No-Cost EMI का भी विकल्प
जो ग्राहक पूरी रकम एक साथ खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए फ्लिपकार्ट पर No-Cost EMI का ऑप्शन भी दिया गया है. फिलहाल 6 महीने की EMI 14,333 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. हालांकि EMI की उपलब्धता और वाक्तविक रकम ग्राहक की एलिजिबिलिटी और संबंधित बैंक की शर्तों पर निर्भर करेगी.
iPhone 17 Pro में क्या मिलता है?
iPhone 17 Pro Apple का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इसमें 256GB स्टोरेज के साथ हाई-रिफ्रेट-रेट डिस्प्ले दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और दूसरे काम ज्यादा स्मूद महसूस होते हैं फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसका इस्तेमाल फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए किया जा सकता है. इसमें Apple का लेटेस्ट प्रोसेसर और कंपनी के नए सॉफ्टवेयर व AI फीचर्स भी मिलते हैं.
81,000 रुपये वाली डील में रखें ध्यान
यहां ध्यान देने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि 81,000 रुपये iPhone 17 Pro की सामान्य बिक्री कीमत नहीं है. यह अधिकतम उपलब्ध एक्सचेंज और बैंक ऑफर को मिलाने के बाद बनने वाली प्रभावी कीमत है. अगर पुराने फोन की स्थिति ठीक नहीं है या वेरफिकेशन में अंतर आता है, तो एक्सचेंज वैल्यू कम हो सकती है.
बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू के साथ फोन का स्टॉक भी बदल सकता है. इसलिए ऑर्डर करने से पहले Flipkart पर अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और Flipkart Axis Bank Credit Card ऑफर के लिए अपनी एलिजिबिलिटी जरूर चेक कर लें.
ये भी पढ़ें- कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा तोहफा, एक साल तक फ्री मिलेगा 4700 रुपये का AI Plus, जानें कैसे उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
3 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
4 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
6 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
10 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines