Jio Prime Membership: रिचार्ज महंगा हुआ तो भी टेंशन नहीं! Jio ने लॉन्च किया ये खास मेंबरशिप प्लान, बस 300 रुपये है कीमत

जियो ने Prime Membership को फिर से लॉन्च कर दिया है. मेंबर्स को 5 सितंबर 2027 तक चुनिंदा रिचार्ज की मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी. जान लेते हैं इसके अलावा और क्या फायदे मिलने वाले हैं.

jio (10)

Jio ने लॉन्च किया ये खास मेंबरशिप प्लान. (Image Credit -Jio)

विज्ञापन

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और बार-बार बढ़ते रिचार्ज के दाम से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने Jio Prime Membership को एक बार फिर शुरू किया है. इस बार इसका सबसे बड़ा फायदा यहा है कि मेंबर बनने वाले ग्राहकों को एक साल तक चुनिंदा रिचार्ज प्लान की मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी. यानी इस दौरान अगर टेलीकॉम कंपनयियां टैरिफ बढ़ती भी हैं तो Jio Prime मेंबर पर इसका असर नहीं पड़ेगा.

12 महीने तक रिचार्ज की कीमत रहेगी सेफ

Jio Prime Membership की सबसे खास सुविधा Price Protection Guarantee है. यह गारंटी 5 सिंतबर 2027 तक लागू रहेगी. इसके तरह अपने पसंदीदा के रिचार्ज पैक कौ मौजूद कीमत पर खरीद सकेंगे. अगर इस अवधि के दौरान Jio अपने सामान्य टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी करता है, तब भी Prime मेंबर के लिए तय रिचार्ज पैक की मौजूदा कीमत सुरक्षित रहेगी.

विज्ञापन

मिलेंगे 600 रुपये तक के कैशबैक वाउचर

इसमें प्राइज प्रोटेक्शन के अलावा jio Prime मेंबर्स को कुल 600 रुपय के कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे. इसमें नया JioPC या JioHome कनेक्शन लेने पर 300 रुपये का वाउचर और फैमिली या दोस्तों के लिए नया Jio सिम खरीदने पर 300 रुपये का वाउचर शामिल है. कंपनी के मुताबिक ये फायदे सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे.

नए डिवाइस और सर्विस का मिलेगा पहले एक्सेस

Jio Prime मेंबर बनने के बाद ग्राहकों को कंपन के नए डिवाइस और डिजिटल सर्विस को सबसे पहले आजमाने का मौका भी मिल सकता है. इसके अलावा चुनिंदा बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में भी मेंबर्स को शुरूआती एक्सेस दिया जाएगा. यानी कंपनी की नई सर्विस या डिवाइस आम ग्राहकों तक पहुंचने से पहले Prime मेंबर्स को उन्हें इस्तेमाल करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

कस्टमर केयर में मिलेगी प्राथमिकता

Jio Prime ग्राहको के लिए Priority Care की सुविधा भी दी जाएगी. इसके तहत कस्टमर सर्विस से जुड़ी समस्याओं के लिए मेंबर्स की रिक्वेस्ट को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा. इससे सामान्य ग्राहकों की तुलना में सपोर्ट हासिल करने में आसानी हो सकती है.

Jio ने यह भी कहा है कि मेंबरशिप अवधि के दौरान ग्राहकों के लिए नए और खास प्रमोशनल ऑफर जोड़े जाते रहेंगे. यानी अभी बताए गए फायदों के अलावा आगे चलकर Prime मेंबर्स को कुछ और एक्सक्लूसिव बेनिफिट भी मिल सकते हैं.

विज्ञापन

दूसरी कंपनी के ग्राहक भी बन सकते हैं Jio Prime मेंबर

अगर आप अभी किसी दूसरी कंपनी का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं. तब भी Jio Prime का फायदा ले सकते हैं. इसके लिए Mobile Number Portability यानी MNP के जरिए अपना नंबर Jio में पोर्ट कराया जा सकता है. इसके अलावा नया Jio SIM लेकर भी इस मेंबरशिप का लाभ लिया जा सकता है.

MyJio ऐप से भी ले सकते हैं मेंबरशिप

Jio Prime Membership खरीदने के लिए ग्राहकों के पास कई विकल्प हैं इसे Jio की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com और MyJio ऐप के जरिए डिजिटल तौर पर लिया जा सकता है. इसके अलावा ग्राहक नजदीकी Jio Store या कंपनी के अधिकृत रिटेल पार्टनर के यहां जाकर भी मेंबरशिप ले सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ