iPhone 17 Price Hike: Apple ने हाल ही में भारत समेत कई देशों में अपने कुछ प्रोडक्ट्स् की कीमतें बढ़ाई हैं. ऐसे में Apple के कुछ डिवाइस महंगे होने के बाद अब iPhone 17 के लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी iPhone 17 सीरीज की कीमतों में भई बढ़ोतरी कर सकती है. हालांकि Apple की तरफ से अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Apple के प्रोडक्ट्स पहले ही हो चुके हैं महंगे

हाल ही में कंपनी ने MacBook, iPad, Apple TV, HomePod और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने इसकी वजह मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत को बताया है. माना जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले टाइम में iPhone की कीमत पर भी इसका असर पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

iPhone 17 की कीमत बढ़ने का दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि iPhone 17 की कीमत में करीब 12,090 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है. उनके मुताबिक जिस iPhone 17 की शुरूआती कीमत 82,900 रुपये बताई गई थी जो बढ़कर 94,900 तक पहुंच सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- यूजर्स की मौज! सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम

---विज्ञापन---

Pro मॉडल और भी महंगे हो सकते हैं

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि अगर कीमतों में बढ़ोतरी होती है, तो iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल्स की कीमतें बेस मॉडल से भी ज्यादा बढ़ सकती है. हालांकि इनकी कीमत कितनी बढ़ेगी इसका खुलासा नहीं हुआ है.

---विज्ञापन---

Apple ने नहीं की कोई आधिकारिक पुष्टि

अभी सबसे जरूरी बात ये है कि Apple ने iPhone 17 की कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है और कुछ रिपोर्ट्स के हिसाब से दावे किए जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

अभी खरीदें या इंतजार करें?

अगर आपर iPhone 17 खरीदने का सोच रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. जब तक Apple की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक कीमत बढ़ने की खबरों को केवल संभावित रिपोर्ट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- सोते वक्त सांस लेने में हुई दिक्कत तो तुरंत अलर्ट करेगी Samsung की नई Watch Ultra 2, जानें कीमत और फीचर्स