यूजर्स की मौज! सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
क्या आपको सिर्फ 1 रुपये में JioHotstar Premium का सब्सक्रिप्शन चाहिए? तो कंपनी के इस शानदार ऑफर में आप बस एक रुपये में इस OTT का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे इसे क्लेम कर सकते हैं.

अगर आप जियो हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्श लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है. कुछ चुनिंदा यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में जियो हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है. इस ऑफर से यूजर्स पूरी महीने प्रीमियम कंटेट का मजा ले सकते हैं.
सभी यूजर्स के लिए नहीं है यह ऑफर
2 / 7ध्यान देने वाली बात ये है कि ये ऑफर हर यूजर के लिए नहीं है. JioHotstar ने इसे केवल लिमिटेड यूजर्स के लिए रोल आउट किया है अगर आपके ऐप में ये ऑफर दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसका मतलब है फिललहाल आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं हैं.
किन लोगों को मिलेगा ऑफर?
3 / 7इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको Jio नंबर से JioHotstar में साइन-इन करना होगा. साथ ही जिस नंबर से साइन इन कर रह हैं उस पर पहले से हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन एक्टिव नहीं होना चाहिए. तब ही ये ऑफर क्लेन किया जा सकेगा. ये भी पढ़ें- सिम एक्टिव रखने के लिए Jio का सबसे सस्ता प्लान! सिर्फ इतने में मिलेंगे ये जबरदस्त बेनिफिट्स
एक महीने तक मिलेगा Premium एक्सेस
4 / 71 रुपये वाला ये प्लान 30 दिनों तक वैलिड रहेगा. इस दौरान यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के JioHotstar का प्रीमियम कंटेंट देख सकेंगे. बता दें, इस ऑफर को एक बार ही क्लेम किया जा सकता है. ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स को बड़ा झटका! इन सर्विसेज के सब्सक्रिप्शन हुए महंगे, अब हर महीने खर्च होंगे इतने पैसे
दो डिवाइस पर एक साथ कर सकेंगे स्ट्रीमिंग
5 / 7अगर आपको ये ऑफर मिल जाता है, तो आप एक साथ दो डिवाइस पर कंटेंट देख सकते हैं. यानी मोबाइल के अलावा लैपटॉप या टीवी पर भई उसी अकाउट से शोज देखे जा सकते हैं.
ऑटो रिन्यूअल का रखें ध्यान
6 / 7अगर आप 1 रुपये देकर ये प्लान एक्टिवेट करते हैं, तो ऑटो रिन्यूअल सेटिंग जरूर चेक करें. यदि ऑटो रिन्यूअल रहता है तो ऑफर खत्म होने पर आपके पैसे डिडक्ट हो जाएंगे और प्लान रेगुलर सबसक्रिप्शन में बदल जाएगा.
ऑफर लेने से पहले जान लें ये बात
7 / 7एक महीने की प्रमोशनल वैलिडिटी पूरी के बाद आपका सामान्य सब्सक्रिप्शन फ्री देनी होगी. इसलिए अगर आगे प्लान जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो समय रहते ऑटो रिन्यूअल बंद करना बहेतर रहेगा.



















