सोते वक्त सांस लेने में हुई दिक्कत तो तुरंत अलर्ट करेगी Samsung की नई Watch Ultra 2, जानें कीमत और फीचर्स

अगर आप ऐसी स्मार्टवॉच चाहते हैं जो सिर्फ समय ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत पर भी नजर रखे तो सैमसंग  Galaxy Watch Ultra 2 आपके काम की हो सकती है. इस वॉच में ऐसा फीचर मिलता है जो सोते समय सांस लेने में दिक्कत होने पर अलर्ट देता है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

watch

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च.

विज्ञापन

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 Launch: सैमसंग ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपनी नई स्मार्टवॉच Galaxy Watch Ultra 2 को पेश किया है. इस बार कंपनी ने इस वॉच में कई बड़े अपग्रेड किए हैं. अब ये वॉच नए Galaxy Watch Ultra 2 Snapdragon चिपसेट, दमदार बैटरी, एडवांस हेल्थ फीचर्स और मजबूत बिल्ड के साथ आई है.यह स्मार्टवॉच Galaxy Watch Ultra की जगह लेगी, जिसे जुलाई 2024 में भारत और अन्य बाजारों में लॉन्च किया गया था.

कितनी है कि Ultra 2 की कीमत?

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को 47mm के सिंगल साइज में पेश किया गया है. यह वॉच टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 700 डॉलर (लगभग 69,999 रुपये) रखी गई है.

विज्ञापन

One UI 9 Watch और Wear OS 7 का मिलेगा साथ

नई Ultra 2 में One UI 9 Watch दिया गया है. ये वॉच Android 13 और इसके बाद सभी नए Android वर्जन वाले स्मार्टफोन के साथ काम करती है. इसमें 1.5जीबी से ज्यादा रैम दी गई है, जिससे ऐप्स और फीचर्स बेहतर तरीके से काम करते हैं.

मजबूत डिजाइन और कई ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन

कंपनी के दावा है कि ये वॉच काफी मजबूत है. इसे IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 10ATM वॉटर रेजिस्टेंस और ड्यूरेबिलिटी रेटिंग मिली है. यानी ये वॉच कठिन परिस्थितियों में भई मजबूत सबित होगी.

विज्ञापन

सांस लेने की दिक्कत तो वॉच करेगी अलर्ट

गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 में BioActive Sensor दिया गया है, जो लगातार हेल्थ फिटनेस डेट रिकॉर्ड करता है. इसके आधार पर यूजर्स को प्रोएक्टिव हेल्थ रिकमेंडेशन भी मिलते हैं. स्मार्टवॉच में स्पील एपनिया फीचर भी मौजूद है, जो सोते समय सांस लेने में होने वाली परेशानी का पता लगाने में मदद करता है.

कई सेंसर से लैस है वॉच

इस स्मार्टवॉच में Bio-Signal Sensor, Electrical Heart Sensor, Temperature Sensor, Accelerometer, Barometer, Gyroscope, Geomagnetic Sensor और Light Sensor दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन

ब्राइट डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर

Galaxy Watch Ultra 2 में 1.52 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का नया पेंटा-कोर Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 2GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है।

800mAh बैटरी और लेटेस्ट कनेक्टिविटी

इस वॉच में 800mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0, LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, NFC और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिलता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ