Apple iPhone 17 Series Pre Booking: Apple ने भारत में अपनी लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा ने इसकी प्री-बुकिंग का एलान भी कर दिया है। ग्राहक चाहें तो नजदीकी स्टोर जाकर या फिर ऑनलाइन वेबसाइट से नए iPhone को बुक कर सकते हैं।
कहां और कब करें प्री-बुकिंग?
क्रोमा ने बताया कि 574 स्टोर्स और 206 शहरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, ऑनलाइन प्री-बुकिंग के लिए आप सीधे croma.com पर जा सकते हैं।
- प्री-बुकिंग की शुरुआत 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से होगी।
- पहली सेल 19 सितंबर सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
कितना देना होगा बुकिंग अमाउंट?
प्री-बुकिंग के लिए एक छोटा अमाउंट जमा करना होगा।
- iPhone 17 और iPhone Air के लिए सिर्फ 2,000 रुपये देना होगा।
- वहीं, iPhone 17 Pro और Pro Max के लिए 17,000 रुपये बुकिंग अमाउंट रखा गया है।
Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध
सिर्फ iPhone ही नहीं, क्रोमा ने Apple के कई नए प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसमें शामिल हैं:
- Apple Watch Series 11
- Apple Watch Ultra 3
- Apple Watch SE 3
- AirPods Pro 3
इनकी सेल भी 19 सितंबर से शुरू होगी और इनके लिए भी 2,000 रुपये बुकिंग अमाउंट तय किया गया है।
प्री-बुकिंग का आसान तरीका
अगर आप नया iPhone लेना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें-
- नजदीकी क्रोमा स्टोर पर जाएं।
- या फिर croma.com पर जाकर अपना मॉडल चुनें।
- तय अमाउंट पेमेंट करके बुकिंग पूरी करें।
- ईमेल और SMS पर बुकिंग कन्फर्मेशन मिलेगा।
- 19 सितंबर से स्टोर से या ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए फोन आपके पास होगा।
iPhone 17 सीरीज की कीमतें
खास फीचर्स
नई iPhone 17 सीरीज में कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है।
- 48MP Fusion कैमरा और बेहतर नाइट मोड
- 18MP Centre Stage फ्रंट कैमरा
- Super Retina XDR डिस्प्ले
- Pro मॉडल्स में A19 Pro चिपसेट, एडवांस थर्मल सिस्टम और टाइटेनियम फ्रेम
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
7 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
9 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
11 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
12 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
14 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines