iPhone 16 Series Price : Apple ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था जिसके कुछ ही महीने बाद अब iPhone 16 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि नया आईफोन पुराने मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड के साथ आएगा। डिजाइन में बदलाव से लेकर प्रोसेसर तक, Apple के आगामी iPhone लाइनअप के बारे में आइये विस्तार से जानते हैं साथ ही प्राइस को लेकर भी कुछ लीक्स सामने आए हैं।
iPhone 16 सीरीज डिजाइन
सबसे पहले डिजाइन से शुरू करते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्टर के मुताबिक, Apple iPhone 16 के साथ डिजाइन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, खास बात यह है कि फोन में इस बार iPhone X से iPhone 11 के जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है। साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि “प्रो” मॉडल साइज में बड़े होंगे। iPhone 16 Pro 6.3 इंच और Pro Max 6.9 इंच स्क्रीन साइज में आएंगे।
ये भी पढ़ें : Google का बड़ा फैसला, Matrimonial समेत 10 भारतीय Apps पर करेगा कार्रवाई!
परफॉर्मेंस होगी शानदार
स्क्रीन साइज में बदलाव के साथ साथ एप्पल कैमरा क्वालिटी, बैटरी लाइफ, थर्मल डिजाइन और ओवरऑल परफॉर्मेंस में कई बड़े अपग्रेड करेगा। iPhone 16 सीरीज लेटेस्ट A-सीरीज चिप्स से लैस होगी। ये प्रोसेसर बेहतर स्पीड और लंबी बैटरी लाइफ ऑफर कर सकता है। इस बीच, रेगुलर मॉडल में A17 चिप मिल सकती है, जबकि प्रो मॉडल एक्स्ट्रा GPU कोर और पहले से बेहतर न्यूरल इंजन के साथ A18 प्रो प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं।
बैटरी होगी बेहतर
इस बार iPhone 16 सीरीज को बेहतर बैटरी और फास्ट 40W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। प्रो मॉडल में ग्राफीन और मेटल बैटरी केस का उपयोग करके एक बेहतर थर्मल कूलिंग मिल सकती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फोन में नई बैटरी तकनीक देखने को मिल सकती है। लीक हुई फोटोज से पता चलता है कि प्रो मॉडल में 3355 mAh वाली बैटरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स की होगी बल्ले बल्ले! आ रहे हैं 5 धांसू फीचर्स
कैमरा अपग्रेड
कैमरा कि बात करें तो इस बार फोन में टेट्रा प्रिज्म 5x ऑप्टिकल जूम लेंस, बेहतर कम रोशनी वाली फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और यहां तक कि प्रो मैक्स में हाइब्रिड लेंस के साथ एक 48-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही फोन में कुछ AI फीचर्स मिलेंगे जो आईओएस 18 के साथ आएंगे। स्मार्ट सिरी-मैसेज से लेकर एप्पल म्यूजिक प्लेलिस्ट तक कई बड़े बदलाव होने वाले हैं।
iPhone 16 सीरीज की कीमत
भारत में iPhone की कीमतें लगातार बढ़ी हैं, हालांकि iPhone 15 हो या 14 अपने पिछले मॉडल के समान प्राइस पर ही लॉन्च हुए हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज की कीमतें बढ़ सकती है। पिछले मॉडल्स की तुलना में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी होगी। पूरी सीरीज में $100 की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस हिसाब से फोन पिछले मॉडल्स की तुलना में लगभग 10,000 रुपये महंगे हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines