iPhone 16 Pro पर मिल रहा 20 हजार का महा Discount, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील!

iPhone 16 Pro Discount Offer: एप्पल के लेटेस्ट iPhone 16 Pro पर इस वक्त बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। विजय सेल्स फोन पर 20 हजार रुपये तक की छूट दे रहा है। चलिए जानें ये खास डील

iPhone 16 Pro Discount Offer
विज्ञापन

iPhone 16 Pro Discount Offer : अगर आप भी काफी टाइम से एक नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल इस वक्त विजय सेल्स पर सबसे कम दाम में एप्पल का लेटेस्ट iPhone 16 Pro ऑफर्स के साथ 20 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है जो काफी जबरदस्त डील है। ऐसी डील न तो फ्लिपकार्ट पर मिल रही है और न ही अमेजन पर, इसके लिए आपको विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि ऑफलाइन स्टोर पर भी ऐसी कोई डील मिल रही है या नहीं। चलिए ऑनलाइन मिल रही इस जबरदस्त डील के बारे में जानते हैं…

iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

एप्पल ने पिछले साल सितंबर महीने में अपना iPhone 16 Pro लॉन्च किया था जिसकी कीमत 1,19,900 रुपये है। हालांकि विजय सेल पर ये फोन अभी सिर्फ 1,09,500 रुपये में मिल रहा है। यानी फोन पर अभी सीधे 10 हजार से ज्यादा की छूट मिल रही है। यही नहीं फोन पर सबसे खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। ICICI Bank Credit Card और SBI Bank Credit Card ऑफर के साथ फोन पर 3 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

Advertisment

Discount offer on iPhone 16 Pro

वहीं, HDFC Bank Credit/Debit Card EMI ऑप्शन और One Card Credit EMI के साथ आप डिवाइस पर 4 हजार रुपये तक की छूट ले सकते हैं। जबकि IDFC First Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ तो सीधे 10 हजार रुपये की छूट मिल रही है। यानी इस बैंक ऑफर के साथ तो फोन पर आप सीधे 20 हजार रुपये तक बचा सकते हैं जो इसे एक बेहतरीन डील बना देता है।

Flipkart-Amazon पर कितनी है कीमत

Flipkart-Amazon पर iPhone 16 Pro की कीमत विजय सेल्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है। इन दोनों बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये डिवाइस फ्लैट डिस्काउंट के साथ 1,12,900 रुपये में मिल रहा है। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर विजय सेल्स जैसे बैंक ऑफर भी नहीं है। अमेजन पर बैंक ऑफर के साथ आप 3 हजार रुपये तक की छूट ले सकते हैं। जबकि फ्लिपकार्ट पर 5 हजार रुपये तक के बैंक डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं।

विज्ञापन

iPhone 16 Pro के फीचर्स

iPhone 16 Pro में पावरफुल प्रोसेसिंग पावर, Apple इंटेलिजेंस और जबरदस्त कैमरा मिल रहा है। स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ A18 Pro चिप से लैस है। स्मार्टफोन एक नए कैमरा कंट्रोल बटन के साथ भी आता है जो यूजर्स को कैमरा ऐप तक क्विक एक्सेस और विज़ुअल इंटेलिजेंस को एक्टिव करने के काम आता है। iPhone 16 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो लेंस है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ