iPhone 16 Price Drop: साल खत्म होने वाला है अगर ऐसे में आप अपना पुराना फोन बदलकर iPhone लेने का प्लान कर रहे हैं, तो अब आपके लिए सही मौका आ गया है. Apple का iPhone 16 भारत में पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है. Amazon पर इस फोन पर भारी छूट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं और इसकी कीमत सीधे 17,000 रुपये तक गिर गई है. iPhone 17 लॉन्च होने के बाद Apple ने पहले ही इसकी आधिकारिक कीमत कम कर दी थी और अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने स्तर पर डिस्काउंट देकर बचे हुए स्टॉक को तेजी से बेच रहे हैं.
Amazon पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट
फिलहाल Amazon पर iPhone 16 का 128GB वेरिएंट 66,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 69,900 रुपये थी. इस पर बैंक ऑफर्स जोड़ने के बाद यह और सस्ता हो जाता है. यानी सीधा फायदा उन लोगों को मिल रहा है जो नया iPhone कम कीमत में लेना चाहते हैं.
बैंक ऑफर से और सस्ती डील
ऐसे में अगर आप ICICI Bank, IDFC First Bank या SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको सीधे तौर पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके बाद फोन की कीमत घटकर 62,900 रुपये रह जाती है. यही ऑफर नो-कॉस्ट EMI पर भी लागू है, जिससे आप बिना एक्स्ट्रा इंटरेस्ट के आसान किस्तों में iPhone खरीद सकते हैं.
Apple ने पहले ही घटा दी थी कीमत
Apple ने हाल ही में iPhone 16 की ऑफिशियल कीमत में बदलाव किया था. पहले इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये थी, जिसे घटाकर 69,900 रुपये कर दिया गया. इसके बाद Amazon जैसी साइटों ने अपने डिस्काउंट जोड़ दिए, जिससे ग्राहकों को डबल फायदा मिल रहा है.
जानिए iPhone 16 के खास फीचर्स
iPhone 16 सितंबर 2024 में भारत में लॉन्च हुआ था. इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें Ceramic Shield है, जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत बनाता है.
दमदार परफॉर्मेंस और नया प्रोसेसर
फोन में Apple का लेटेस्ट A18 चिपसेट दिया गया ह. इसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine मिलता है, जिससे फोन स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देता है. गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक, इसमें कोई दिक्कत महसूस नहीं होती.
कैमरा और नए फीचर्स
iPhone 16 में 48MP का Fusion मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसके अलावा इसमें Dynamic Island, 5G सपोर्ट और नया Camera Control बटन दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो शूट करना और आसान हो जाता है.
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines