Apple iPhone 15 Price Discount and Offers: हर साल की तरह इस बार भी एप्पल का नया मॉडल लॉन्च होने के लिए तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि अगले 3 महीनों में आईफोन 16 को लॉन्च कर दिया जाएगा। अपने पिछले मॉडल की तुलना में फोन अलग-अलग डिजाइन और कलर के साथ लोगों के बीच पेश किया जा सकता है। आईफोन 16 में डायनेमिक आइलैंड डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के बारे में पहले ही काफी कुछ जानकारी लीक हो चुकी है। सितंबर 2024 में लॉन्च होने वाले आईफोन 16 से पहले बाजार में मौजूदा आईफोन 15 सस्ता हो चुका है।
दरअसल, आईफोन 15 की कीमत पर भारी छूट मिल रही है जिसके बाद फोन को काफी कम में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ ऑफर्स को अप्लाई करना होगा। आइए आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर छूट के साथ मिल रहे आईफोन 15 के बारे में बताते हैं।
Apple iPhone 15 Price Discount in Flipkart sale
अगर आप आईफोन 15 को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आप फ्लिपकार्ट पर मौजूद डील का फायदा उठा सकते हैं। यहां पर आईफोन 15 का 128 GB वेरिएंट 11% छूट के साथ मिल रहा है। आप आईफोन 15 को 6901 रुपये की छूट के साथ 79,900 रुपये की जगह 70,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, आप आईफोन 15 की कीमत पर सीधा डिस्काउंट पाने के अलावा अन्य ऑफर्स से भी छूट का फायदा उठा सकते हैं।
iPhone 15 Bank and Exchange Offers
आईफोन 15 को फ्लिपकार्ट से एक्सचेंज छूट के साथ खरीदा जा सकता है। पहली बार Flipkart UPI पेमेंट करने पर आपको 50 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart Axis Bank Card के जरिए आपको 5% कैशबैक का फायदा मिल सकता है। ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 4000 रुपये का ऑफ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- OPPO F27 Pro Plus के लॉन्च से पहले जानें सब कुछ
आप चाहें तो पुराना फोन बदलकर भी एक्सचेंज छूट के तहत 53,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक्सचेंज किया जा रहा फोन एक अच्छे कंडीशन का होना चाहिए और वो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में भी आने वाला होना चाहिए। ऐसे में आपके 53 हजार रुपये बच सकते हैं और आपके लिए आईफोन 15 सस्ता पड़ सकता है।
Apple iPhone 15 Price Discount in Amazon sale
फ्लिपकार्ट की तरह अमेजन पर भी आईफोन 15 छूट के साथ लिस्टेड है, लेकिन यहां अलग-अलग डिस्काउंट एंड ऑफर्स हैं। आईफोन 15 का 128 GB वेरिएंट अमेजन पर 9% छूट के साथ मिल रहा है। यहां आईफोन 15 की कीमत 79,900 रुपये की जगह 73,100 रुपये है। फ्लिपकार्ट की तुलना में अमेजन पर प्राइस डिस्काउंट कम है।
वहीं, अगर बात करें बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स की तो अमेजन पर अलग-अलग बैंक कार्ड पर छूट दी जा रही है। आप SBI Credit Card पर 4000 रुपये तक की छूट और ICICI Bank Credit Card पर 6000 रुपये तक की छूट मिल रही है। आप बैंक के क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट पा सकते हैं। जबकि, एक्सचेंज ऑफर के तहत आईफोन 15 पर 44,250 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। हालांकि, इसके लिए भी टर्म्स एंड कंडीशन होती है। अगर इसके तहत फोन एक्सचेंज हो गया तो आपको आईफोन 15 पर 44,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- Sasta Data Recharge! सिर्फ 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
6 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines