Bumper offer on iPhone 12 and iPhone 13: यहां सबसे सस्ता मिल रहा iPhone, तुरंत करें बुक वरना देर हो जाएगी
Edited By Simran Singh

Bumper offer on iPhone 12 and iPhone 13
Edited By Simran Singh

Bumper offer on iPhone 12 and iPhone 13
Bumper offer on iPhone 12 and iPhone 13: अगर आप iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आज से सेल शुरू हो गई है। अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत हुई है। इन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Billion Days Sale 2022: iPhone 14 पर बंपर छूट, ऐसे बचा सकते हैं 21 हजार से ज्यादा
आईफोन 12 (iPhone 12) या आईफोन 13 (iPhone 13) के लिए भी अमेजन और फ्लिपकार्ट शानदार प्लेटफॉर्म हैं। यहां से मोबाइल की शॉपिंग करने का आपके पास एक अच्छा मौका है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में आईफोन पर अलग-अलग कीमत के साथ ऑफर्स हैं। आइए जानते हैं कि अमेजन या फ्लिपकार्ट में से कहां से आईफोन 12 और आईफोन 13 पड़ेगा सस्ता?
आईफोन 12 को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) में कई ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। इसका 65,900 रुपये वाला 64 जीबी वैरिएंट 44,490 रुपये में मिल रहा है। इसका 128जीबी वैरिएंट 70,900 रुपये की जगह सिर्फ 49,999 रुपये मिल रहा है। यहां पर 14,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत छूट भी मिल रही है। इन ऑफर्स को अप्लाई करने के बाद आईफोन 12 की कीमत और भी कम हो सकती है।
आईफोन 1 फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) में भी उपलब्ध है। यहां अलग-अलग ऑफर्स के साथ यह पेश किया जा रहा है। आईफोन 12 का 59,900 रुपये वाला 64जीबी वैरिएंट 53,990 रुपये में मिल रहा है। आईफोन 12 का 128जीबी 64,900 रुपये की जगह 58,990 रुपये में मिल रहा है। यहां पर चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। इस फोन पर 16,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) में आईफोन 13 का 256जीबी डिस्काउंट से मिल रहा है। इस फोन को 79,900 रुपये की जगह 68,990 रुपये में बेचा जा रहा है। यहां पर आईफोन 13 को 14 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। इस पर 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है। फोन पर 14,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। इन्हें अप्लाई करने के बाद आपके लिए आईफोन 13 और भी सस्ता पड़ सकता है।
अभी पढ़ें – Amazon Great Indian Festival: स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी पर भारी छूट, जानिए पूरी डील्स
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) में भी आईफोन 13 का 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट 69,900 रुपये से कम का मिल रहा है। यहां पर आईफोन 13 को 18 प्रतिशत छूट के साथ 56,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन पर 16,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। इसके अलावा अन्य बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं जिन्हें अप्लाई कर आप आईफोन 13 को छूट के साथ खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: