Instagram पर आया गजब का फीचर! अगले 75 दिनों की पोस्ट भी हो सकेगी शेड्यूल
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Instagram Schedule Posts Feature: मेटा के स्वामित्व वाले फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) अपने यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए कई तरह के फीचर्स जारी करता रहता है। कंपनी की ओर से अपने प्लेटफॉर्म पर एक और नया फीचर अपडेट पेश किया गया है। इसके जरिए यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम को चलाना और ज्यादा मजेदार हो सकता है। आइए जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर कौन सा नया फीचर जारी किया गया है।
हाल ही में इंस्टाग्राम ने नए फीचर जोड़े हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके। इस नए फीचर का नाम ‘शेड्यूल पोस्ट’ है जो एक नया वेबसाइट डिजाइन शुरू करेगा। इसके जरिए यूजर्स अपने रील्स, फोटो और पोस्ट को शेड्यूल कर सकते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके नए फीचर और अपडेट के बारे में बताते हुए यह घोषणा की। लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर निर्माता अब अपने शेड्यूलिंग टूल का उपयोग करके रील्स, फोटो और पोस्ट को अगले 75 दिनों तक शेड्यूल कर सकते हैं।
‘शेड्यूल पोस्ट’ क्रिएटर्स को अगले 75 दिनों के लिए अपने पोस्ट शेड्यूल करने की अनुमति देगा। नया फीचर जल्द ही क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध होगा। एडम मोसेरी का कहना है कि “हम जानते हैं कि बहुत से लोग मल्टीटास्क के लिए वेब का उपयोग करते हैं और हम ये तय करना चाहते थे कि इंस्टाग्राम जितना संभव हो उतना अच्छा ऑनलाइन अनुभव हो।”
उन्होंने आगे कहा कि “तो ये साफ, तेज, उपयोग में आसान है और इसे अब बड़े स्क्रीन मॉनिटर का लाभ उठाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।” हिडन वर्ड्स के अपडेट के साथ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने यूजर्स को दुरुपयोग से बचाने के लिए नई सुविधाएँ शुरू की थीं। कंपनी ने कहा कि अगर आप किसी को ब्लॉक करते हैं तो आपके पास एडिशनल अकाउंट्स को ब्लॉक करने का ऑप्शन होता है, जिससे उनके लिए फिर से आपसे जुड़ना मुश्किल हो सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: