Instagram Tips And Tricks: इंस्टाग्राम एक फेमस फोटो शेयरिंग और वीडियो शेयरिंग Social App है, जिसे आज के समय में लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। अगर आप एक इंस्टाग्राम के रील क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर हर दिन वीडियो और फोटो Upload करते हैं, लेकिन वीडियो, फोटो और रील इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद थोड़े धुंधले या पिक्सेल थोड़े फट जाते हैं, तो इंस्टाग्राम पर इस छिपी हुई सेटिंग को चालू कर अपनी प्रॉब्लम को एक सेकंड में सोल्व कर सकते हैं। (Instagram Tips And Tricks) आइए जानते हैं, इंस्टाग्राम की ऐसी कौनसी हिडन सेटिंग है, जिससे आप हाई क्वालिटी की फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
यह भी पढें: क्या है रिलायंस जियो का Bharat GPT?
ऐसे करें Instagram पर हाई क्वालिटी वीडियो और फोटो अपलोड:-
क्या आप अपने iPhone से Instagram पर अपनी फोटो और वीडियो को हाई क्वालिटी में पोस्ट करना चाहते हैं? तो इसका पूरा तरीका आगे बताया गया है, आप इसे step by step फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम App को खोलें और अपनी Profile पर जाएं।
- दाएं कोने में “Menu” को टैप करें।
- उसके बाद “Settings and Privacy” पर जाएं।
- “Media Quality” के ऑप्शन को सर्च करें और उस पर टैप करें।
- “Upload highest quality” के ऑप्शन को देखें और उसे इनेबल कर दें।
इस सेटिंग को ऑन करने के बाद अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई आपकी तस्वीरें और वीडियो हाई क्वालिटी के होंगे। आपको बता दें, यह सेटिंग सिर्फ iPhone के यूजर्स के लिए ही नहीं बल्कि Android यूजर्स के लिए भी Instagram पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के नए Scam से बैंक खाता खतरे में!
इस सेटिंग के बंद रहने का क्या है कारण?
यह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से बंद क्यों रहती है, क्या इसके बारे में कभी आपने सोचा है। (Instagram Tips And Tricks) आपको बता दें, यह बैंडविड्थ को बचाने और पोस्टिंग को तेज बनाने के लिए है और एचडी क्वालिटी वाले वीडियो और फोटो अपलोड करने वाले ऑप्शन को ऑन करके, आप अपने नेटवर्क बैंडविड्थ, सेलुलर डेटा का अधिक यूज कर सकते हैं।
जिसके बाद आपको अपने मीडिया कंटेंट को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। अगर आप इंस्टाग्राम को अधिक यूज करने वाले यूजर हैं, तो आपको इस सेटिंग को ऑन करना चाहिए, लेकिन अगर आप बैंडविड्थ या डेटा के खतरों के बारे में जानते हैं, तो आप इस सेटिंग का यूज कभी नहीं करना चाहेंगे।
इस वीडियो के जरिए भी आप पूरी जानकारी लें सकते हैं।:-
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
16 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
17 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines