इस ट्रिक से करें Instagram पर iPhone से HD वीडियो और फोटो अपलोड
Instagram Tips And Tricks in Hindi: अगर आप इंस्टाग्राम पर हाई क्वालिटी की फोटो और वीडियो अपलोड करना चाहते हैं, तो इस Trick को अपना सकते हैं।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Instagram Tips And Tricks: इंस्टाग्राम एक फेमस फोटो शेयरिंग और वीडियो शेयरिंग Social App है, जिसे आज के समय में लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। अगर आप एक इंस्टाग्राम के रील क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर हर दिन वीडियो और फोटो Upload करते हैं, लेकिन वीडियो, फोटो और रील इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद थोड़े धुंधले या पिक्सेल थोड़े फट जाते हैं, तो इंस्टाग्राम पर इस छिपी हुई सेटिंग को चालू कर अपनी प्रॉब्लम को एक सेकंड में सोल्व कर सकते हैं। (Instagram Tips And Tricks) आइए जानते हैं, इंस्टाग्राम की ऐसी कौनसी हिडन सेटिंग है, जिससे आप हाई क्वालिटी की फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
यह भी पढें: क्या है रिलायंस जियो का Bharat GPT?
क्या आप अपने iPhone से Instagram पर अपनी फोटो और वीडियो को हाई क्वालिटी में पोस्ट करना चाहते हैं? तो इसका पूरा तरीका आगे बताया गया है, आप इसे step by step फॉलो कर सकते हैं:

इस सेटिंग को ऑन करने के बाद अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई आपकी तस्वीरें और वीडियो हाई क्वालिटी के होंगे। आपको बता दें, यह सेटिंग सिर्फ iPhone के यूजर्स के लिए ही नहीं बल्कि Android यूजर्स के लिए भी Instagram पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के नए Scam से बैंक खाता खतरे में!
यह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से बंद क्यों रहती है, क्या इसके बारे में कभी आपने सोचा है। (Instagram Tips And Tricks) आपको बता दें, यह बैंडविड्थ को बचाने और पोस्टिंग को तेज बनाने के लिए है और एचडी क्वालिटी वाले वीडियो और फोटो अपलोड करने वाले ऑप्शन को ऑन करके, आप अपने नेटवर्क बैंडविड्थ, सेलुलर डेटा का अधिक यूज कर सकते हैं।
जिसके बाद आपको अपने मीडिया कंटेंट को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। अगर आप इंस्टाग्राम को अधिक यूज करने वाले यूजर हैं, तो आपको इस सेटिंग को ऑन करना चाहिए, लेकिन अगर आप बैंडविड्थ या डेटा के खतरों के बारे में जानते हैं, तो आप इस सेटिंग का यूज कभी नहीं करना चाहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: