Instagram पर आया धांसू अपडेट, अपनी प्रोफाइल ग्रिड को मनचाहे तरीके से सजा सकेंगे यूजर्स, जानें कैसे?

Instagram ने आखिरकार वह फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब आप अपनी प्रोफाइल ग्रिड में पोस्ट्स की जगह खुद तय कर सकेंगे. जानतें है क्या है नया फीचर और ये कैसे करेगा काम?

INSTAGRAM.jpg_985370

Instagram का गेम-चेंजर अपडेट! अब पोस्ट्स की पोजिशन बदलना होगा आसान. (Photo-News24)

विज्ञापन

Instagram Reorder Grid Feature: Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर दिखाई देने वाली पोस्ट्स की पोजिशन को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे. कंपनी ने इस नए फीचर का नाम “Reorder Your Grid” रखा है. इसकी मदद से प्रोफाइल को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकेगा और महत्वपूर्ण पोस्ट्स को सबसे बेहतर जगह पर दिखाया जा सकेगा. यह फीचर खासतौर पर क्रिएटर्स, बिजनेस अकाउंट्स और उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जो अपनी प्रोफाइल की लुक और प्रेजेंटेशन को बेहतर बनाना चाहते हैं.

Instagram के प्रमुख एडम मोसेरी ने इस फीचर की पुष्टि करते हुए बताया कि इसका मकसद यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पर कंटेंट दिखाने के तरीके पर ज्यादा नियंत्रण देना है. अब यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि उनकी कौन-सी पोस्ट सबसे पहले दिखाई दे और कौन-सी बाद में.

Advertisment

कैसे काम करेगा Reorder Your Grid फीचर?

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यूजर्स कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने हैं-

• सबसे पहले Instagram प्रोफाइल पर जाएं.
• प्रोफाइल ग्रिड में किसी भी पोस्ट को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें.
• स्क्रीन पर दिखाई देने वाले मेन्यू में “Reorder Grid” विकल्प चुनें.
• अब पोस्ट्स को ड्रैग करके अपनी पसंद की जगह पर रखें.
• बदलाव तुरंत सेव हो जाएंगे और आपकी प्रोफाइल देखने वाले सभी लोगों को दिखाई देंगे.

पोस्ट की जानकारी में नहीं होगा कोई बदलाव

Instagram ने स्पष्ट किया है कि इस फीचर का असर केवल प्रोफाइल पर पोस्ट्स की पोजिशन पर पड़ेगा. पोस्ट की मूल तारीख, कैप्शन, लाइक्स, कमेंट्स या कंटेंट में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा. यानी पोस्ट अपनी पुरानी जानकारी के साथ ही बनी रहेगी, सिर्फ उसकी जगह बदल जाएगी.

विज्ञापन

क्रिएटर्स और बिजनेस अकाउंट्स को होगा फायदा

यह नया फीचर कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस प्रोफाइल्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसकी मदद से वे अपनी सबसे महत्वपूर्ण पोस्ट्स को सामने रख सकते हैं और प्रोफाइल विजिट करने वाले लोगों पर बेहतर प्रभाव छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

इस फीचर के फायदे

• इपोर्टटेंट और ज्यादा पसंद की गई पोस्ट्स को ऊपर दिखाया जा सकेगा.
• प्रोफाइल के लेआउट को नया और आकर्षक बनाया जा सकेगा.
• नए विजिटर्स पर बेहतर पहला प्रभाव छोड़ा जा सकेगा.
• पर्सनल या ब्रांड पहचान को अधिक प्रभावी तरीके से दिखाया जा सकेगा.
• प्रोफाइल की ओवरऑल एस्थेटिक और विजुअल अपील बेहतर होगी.

यूजर्स को मिलेगी पहले से ज्यादा फ्रीडम

अब तक Instagram पर पोस्ट्स उसी क्रम में दिखाई देती थीं, जिस क्रम में उन्हें अपलोड किया गया था. लेकिन नए Reorder Your Grid फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपनी प्रोफाइल को अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार व्यवस्थित करने की आजादी मिल गई है. इससे प्रोफाइल को अधिक प्रोफेशनल, क्रिएटिव और आकर्षक बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ