आ गया iOS 27! जानिए कब मिलेगा फाइनल अपडेट, किन iPhone में चलेगा और कैसे करें इंस्टॉल

iOS 27 का इंतजार खत्म होने वाला है. Apple ने WWDC 2026 के बाद इसका पहला डेवलपर बीटा जारी कर दिया है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका iPhone इस अपडेट के लिए योग्य है या नहीं, iOS 27 कब रिलीज होगा और इसे कैसे इंस्टॉल किया जा सकता है, तो यहां पूरी जानकारी पढ़ें.

IOS 27.jpg
1 / 8

Advertisment

कब होगा iOS 27 का आधिकारिक रिलीज?

कब होगा iOS 27 का आधिकारिक रिलीज?2 / 8

फिलहाल Apple ने iOS 27 का पहला Developer Beta जारी किया है. इसके बाद आने वाले महीनों में पब्लिक बीटा रोलआउट किया जाएगा. उम्मीद है कि सितंबर 2026 में नए iPhone लॉन्च के साथ iOS 27 का फाइनल और स्थिर वर्जन सभी योग्य iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

विज्ञापन

किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा iOS 27?

किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा iOS 27?3 / 8

Apple ने इस बार भी iPhone 11 सीरीज और उसके बाद के मॉडल्स के लिए सपोर्ट जारी रखा है. इसके साथ ही iPhone SE (2020) और iPhone SE (2022) यूजर्स भी iOS 27 अपडेट का लाभ उठा सकेंगे. हालांकि सभी AI फीचर्स हर मॉडल में उपलब्ध नहीं होंगे. ये भी पढ़ें- WWDC 2026: Siri AI से लेकर iOS 27 तक, Apple ने किए बड़े ऐलान; iPhone यूजर्स को मिलेंगे कई नए फीचर्स

इन iPhone में चलेगा नया iOS 27

इन iPhone में चलेगा नया iOS 274 / 8

iOS 27 सपोर्टेड डिवाइसेज की सूची में iPhone 17 Pro Max Series, iPhone 17 Series, iPhone 16 Series, iPhone 15 Series, iPhone 14 Series, iPhone 13 Series, iPhone 12 Series, iPhone 11 Series, iPhone SE (2022) और iPhone SE (2020) शामिल हैं.

विज्ञापन

 Apple Intelligence सभी iPhone में नहीं मिलेगा

 Apple Intelligence सभी iPhone में नहीं मिलेगा5 / 8

iOS 27 का अपडेट भले ही कई पुराने iPhone मॉडल्स तक पहुंचेगा, लेकिन Apple Intelligence और एडवांस AI फीचर्स का सपोर्ट केवल iPhone 15 Pro मॉडल्स और उससे नए डिवाइसेज तक सीमित रहेगा. कुछ खास AI फीचर्स केवल iPhone 17 Pro सीरीज में ही उपलब्ध हो सकते हैं. ये भी पढ़ें- AC का स्विंग मोड कम कर सकता है भारी बिल, जानें इसे कब चलाया और कब करें बंद

iOS 27 Developer Beta कैसे करें इंस्टॉल?

iOS 27 Developer Beta कैसे करें इंस्टॉल?6 / 8

iOS 27 Beta इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले beta.apple.com पर जाएं और अपनी Apple ID से Apple Developer अकाउंट बनाएं. इसके बाद iPhone में उसी अकाउंट से साइन इन करें. फिर Settings > General > Software Update > Beta Updates में जाकर Developer Beta चुनें. इसके बाद उपलब्ध होने पर iOS 27 Beta डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है.

विज्ञापन

इंस्टॉल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इंस्टॉल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान7 / 8

Developer Beta वर्जन मुख्य रूप से टेस्टिंग के लिए जारी किया जाता है. इसमें बग्स और तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं, जो बैटरी, परफॉर्मेंस या डेटा को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए iOS 27 Beta इंस्टॉल करने से पहले अपने iPhone का पूरा बैकअप जरूर लें. अगर भविष्य में Beta अपडेट नहीं चाहिए, तो Beta Updates विकल्प को बंद भी किया जा सकता है.

इन iPhone में सपोर्ट नहीं करेगा iOS 27

इन iPhone में सपोर्ट नहीं करेगा iOS 278 / 8

iOS 27 इन डिवाइसेज में सपोर्ट नहीं करेगा. इसमें iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR iPhone X, iPhone 8/8 Plus, iPhone 7 सीरीज और उससे पुराने मॉडल शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन