Instagram Reel बनाने वाले यूजर्स की अब बल्ले-बल्ले! आया ये नया फीचर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Instagram Reel Hashtags Features: इंस्टागाम यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। खासतौर पर उनके लिए जो इंस्टाग्राम पर रील्स या वीडियो बनाना पसंद करते हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एप का मजा दुगना करने के लिए नए फीचर का ऐलान किया है।
मेटा के स्वामित्व वाले शॉर्ट-वीडियो मेकिंग ऐप इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स के लिए एक खास फीचर का ऐलान किया है। इसके जरिए यूजर्स के लिए ट्रेंडिंग ऑडियो और हैशटैग को सर्च करना बेहद आसान हो सकेगा।
इंस्टाग्राम के नए फीचर्स के जरिए यूजर्स रील्स पर क्या टॉपिक ट्रेंड कर रहा है और कौन सा हैशटैग भी ट्रेंडिंग पर है ये आप देख सकेंगे। फीचर को जारी करते हुए मेटा ने कहा कि वो यूनिफाइड एडिटिंग स्क्रीन पर ऑडियो, वीडियो क्लिप, स्टिकर और टेक्स्ट को एकसाथ ला रहे हैं जिससे इंस्टाग्राम पर रील्स को एडिट करना आसान हो जाएगा।
इंस्टाग्राम ने इस फीचर को विश्व स्तर पर रोल आउट कर दिया है। ये फीचर आईओएस और एंड्रॉइड दोनों डिवाइसों पर उपलब्ध है। बता दें कि रील्स पर दो नए मेट्रिक्स जोड़ जा रहे हैं जिसके जरिए वॉचिंग टाइम और औसत देखने का समय का पता चलेगा।
इंस्टाग्राम के तहत कुल समय से आपकी रील को चलाए जाने की कुल अवधि का पता चलेगा। इसमें रील्स को फिर से चलाने का समय भी शामिल है। जबकि, औसत देखने का समय रील के देखने के औसत समय को दर्शाता है और देखने के समय को अलग-अलग करने में मदद करता है।
इस नए फीचर से क्रिएटर्स पता लगा सकेंगे कि उनके रील्स को लोग कहां से देखने के लिए जुड़ रहे हैं। इसके अलावा ये भी समझ सकेंगे कि दर्शकों को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए किस तरह के कंटेंट की जरूरत या सुधार की जरूरत है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: