Google Pixel 7 Pro की कीमत हुई कम! सिर्फ इतने रुपये में खरीद सकेंगे फ्लैगशिप फोन
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7 Pro Price Discount Offers: गूगल के अपकमिंग पिक्सल 8 सीरीज का ज्यादातर यूजर्स को इंतजार है। हालांकि, इसके लॉन्च होने से पहले ही मौजूदा मॉडल गूगल पिक्सल 7 प्रो अपनी कीमत से काफी कम में बिक रहा है। इसकी कीमत पर अलग-अलग ऑफर्स के कारण छूट मिल रही है।
साल 2022 में गूगल का पिक्सल 7 सीरीज भारत में लॉन्च हुआ था, जिसमें गूगल पिक्सल 7 प्रो भी शामिल है। वहीं, अब इस फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से कम में बेचा जा रहा है। अलग-अलग ऑफर्स के कारण ये फोन काफी सस्ता हो गया है। आइए जानते हैं कि आप गूगल पिक्सल 7 प्रो को कितने रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 7 प्रो को 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसकी असल कीमत 84,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर ये फ्लैगशिप फोन 5000 रुपये तक की छूट के साथ मिल रहा है। जबकि, बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ आप इसे और भी कम दाम में खरीद सकेंगे।
और पढ़िए – Google Pixel 6a पर भारी छूट! 44 हजार नहीं 6 हजार रुपये में खरीदने का मौका!
अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आप इस पर 30,250 रुपये तक एक्सचेंज कर सकते हैं। चुनिंदा मॉडल को एक्सचेंज करने पर आपको 4000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
अगर एक्सचेंज किया जा रहा फोन चुनिंद मॉडल लिस्ट में आता है तो आपको कुल 34,250 रुपये का लाभ हो सकता है। पूरा फायदा मिलने पर आपके लिए फोन की कीमत 34,250 रुपये कम होकर 45,749 रुपये हो सकती है। साथ में अगर बैंक ऑफर भी अप्लाई करेंगे तो फोन की कीमत पर और भी लाभ पा सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: