Instagram New Features: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम इन दिनों लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। कंपनी प्लेटफार्म पर बैक-टू-बैक नए अपडेट और फीचर्स पेश कर रही है। हाल ही में न्यू अपग्रेड इसके नोट्स फीचर में आया है। जो यूजर्स को अपने नोट्स में वीडियो ऐड करने की सुविधा देता है। पहले, नोट्स टेक्स्ट-बेस्ड अपडेट तक ही सीमित थे। हालांकि अब यूजर्स टेक्स्ट कैप्शन के साथ शार्ट वीडियो क्लिप भी पोस्ट कर सकते हैं।
ये ऑल न्यू वीडियो नोट्स फीचर धीरे-धीरे दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। एक बार सभी के लिए ये फीचर उपलब्ध होने पर, यूजर्स टेक्स्ट या ऑडियो नोट्स पोस्ट करने के साथ ही नोट्स में शार्ट वीडियो भी ऐड कर सकेंगे। हालांकि, इस वीडियो नोट में केवल दो सेकंड की क्लिप पोस्ट करने की सुविधा मिलती है। जो इसे इंस्टाग्राम स्टोरीज की वीडियो-शेयरिंग से अलग बनाता है। आइये जानते हैं इंस्टाग्राम पर वीडियो नोट्स कैसे बना सकते हैं।
वीडियो से जानें Instagram Reels कैसे बनाएं
इंस्टाग्राम पर वीडियो नोट्स कैसे बनाएं?
- सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें और अपने डायरेक्ट मैसेज इनबॉक्स पर जाएं।
- अपने इनबॉक्स के टॉप पर “ग्रुप” के बगल में “नोट्स” सेक्शन पर जाएं ।
- नया नोट क्रिएट करने के लिए “+” आइकन पर क्लिक करें।
- यहां आपको प्रोफाइल फोटो के टॉप पर कैमरा आइकॉन दिखाई देगा।
- वीडियो नोट बनाने के लिए कैमरा ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद एक कैमरा स्क्रीन पॉप अप होगी।
- वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए नीचे ब्लू बटन को होल्ड दबाएं।
- एक बार जब वीडियो तैयार हो जाए तो इसके बाद आप इसे सभी के साथ शेयर कर सकते हैं।
- वीडियो के नीचे आप एक टेक्स्ट कैप्शन भी ऐड कर सकते हैं।
- इसके बाद, ये सेलेक्ट करें कि आपका वीडियो नोट कौन देख सकता है।
- वीडियो नोट पब्लिश करने के लिए “Share” बटन पर टैप करें।
वीडियो से जानें Instagram वीडियो कैसे बनाएं
फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ काम कर रहा फीचर
ये वीडियो नोट्स फीचर केवल ऐप के अंदर फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ काम करता है। रियर कैमरा से आप वीडियो नोट्स नहीं बना सकते। इसके अलावा आप फोन की गैलरी से भी वीडियो अपलोड नहीं कर सकते हैं। पिछले साल मेटा ने इंस्टाग्राम पर इस नए नोट्स फीचर को पेश किया था और तब से इसने यूजर्स के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। अब नोट्स में नया वीडियो अपडेट यूजर्स को 24 घंटे के लिए शार्ट वीडियो शेयर करने की सुविधा दे रहा है।
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
3 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
16 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
23 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines