Instagram New Features : इंस्टाग्राम भारत समेत दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है और इसे हर दिन करोड़ों लोग यूज करते हैं। अब यह ऐप सिर्फ एक फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है जैसा कि ये अपने शुरुआती दिनों में हुआ करता था। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने इसमें कई धांसू फीचर्स पेश किए हैं।
इन फीचर्स ने ऐप को यूज करने के तरीके को ही बदल कर रख दिया है और इसे अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि जब से कंपनी ने प्लेटफार्म पर रील्स को पेश किया है तब से तो इसकी पॉपुलैरिटी नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई है। अब कंपनी बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। जो लोगों को ऐप डाउनलोड किए बिना इंस्टाग्राम रील्स देखने की सुविधा देगा।
ऐप क्लिप्स फीचर
दरअसल कंपनी इन दिनों एक ऐप क्लिप्स नाम के नए फीचर पर काम कर रही है। ये वही फीचर है जिसे पहले टिकटॉक पर भी पेश किया गया था। ऐप क्लिप्स यूजर्स को ऐप डाउनलोड करने से पहले एक स्पेशल फीचर का यूज करने की सुविधा देता है जिससे आप प्लेटफार्म पर मौजूद इसकी शार्ट वीडियोस का मजा ले सकते हैं।
iOS यूजर्स के लिए है फीचर
यह जानकारी 9to5Mac रिपोर्ट से मिली है जिसमें इंस्टाग्राम ऐप वर्जन 319.0.2 में एक ऐप क्लिप फीचर को स्पॉट किया गया है, जो TestFlight के जरिए बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। ऐप क्लिप आईओएस यूजर्स को इंस्टाग्राम की शार्ट वीडियो कंटेंट रील्स को ब्राउजर के बजाय ऐप के ओरिजिनल यूआई में देखने की सुविधा देता है।
ये भी पढ़ें : Instagram पर आखिरकार आ गया धमाकेदार फीचर!
अकाउंट बनाने की भी नहीं है जरूरत
इसलिए, अगर कोई आपका दोस्त आपको iMessage में रील का लिंक शेयर करता है, तो यूजर्स अब इसे देख सकते हैं जैसे यह इंस्टाग्राम ऐप पर दिखाई देता। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस फीचर का यूज करने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने की भी जरूरत नहीं है।
शेयर भी कर सकेंगे वीडियो
ऐप क्लिप के साथ, यूजर्स रील देख सकते हैं, ज्यादा पॉपुलर वीडियो देखने के लिए स्क्रॉल कर सकते हैं और यहां तक कि उन्हें दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। हालांकि, छठी रील के बाद ऐप क्लिप यूजर्स को ऐप डाउनलोड करने के लिए कहेगा।
पहले आया था ये कमाल फीचर
इससे पहले कंपनी ने हाल ही में एक घोषणा करते हुए कहा था कि दुनिया भर के यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील्स को पब्लिक एकाउंट्स से डायरेक्ट अपने कैमरा रोल में सेव कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसे शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में पेश किया था लेकिन अब ये फीचर भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
9 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines