Instagram फीड में 'अश्लील' कंटेंट दूर करेगा ये फीचर, वीडियो भी नजर नहीं आएंगे

Instagram New Feature: क्या आप भी इंस्टाग्राम का बहुत ज्यादा यूज करते हैं और अब आपको फीड पर कुछ वक्त से ‘गंदे’ वीडियो दिख रहे हैं तो चिंता न करें। कंपनी इस समस्या को हल करने जा रही है।

Instagram New Feature

Instagram New Feature: क्या आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं और आपकी फीड या रील्स में ‘गंदे’ वीडियो दिख रहे हैं तो चिंता न करें। मेटा जल्द ही इस समस्या को दूर करने जा रहा है। जी हां, कंपनी जल्द ही एक ऐसा फीचर ला रही है जो एक क्लिक पर आपको अपनी इंस्टाग्राम फीड को रिसेट करने की सुविधा देगा। काफी यूजर्स लंबे वक्त से ऐसे ही किसी फीचर की वेट कर रहे हैं लेकिन अब कंपनी जल्द ही इसे पेश करने जा रही है। जल्द ही यूजर्स ऐप के Explore, Reels और Feed सेक्शन में दिखाए गए कंटेंट को हटाकर नई शुरुआत कर सकेंगे। चलिए इसके बारे में जानें…

टेस्टिंग में नया रीसेट फीचर

मेटा ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि “समय के साथ, आपकी Recommendations फिर से पर्सनलाइज्ड हो जाएंगी और आपके द्वारा देखे गए कंटेंट और अकाउंट के बेस पर नया कंटेंट दिखाने लगेगा।” जानकारी के अनुसार, ये नया फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही इसे ग्लोबल लेवल पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Instagram New Feature

Instagram पर नया रीसेट फीचर कैसे करें यूज?

इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने इस फीचर की घोषणा करते हुए कहा है कि “कभी-कभी आप ऐसे पैटर्न में फंस सकते हैं जहां आप अनजाने में इंस्टाग्राम को अपने लिए कम पसंदीदा बना लेते हैं। जैसे मैंने कुछ पुराने फुटबॉल हाइलाइट्स देखे और अचानक मेरे एक्सप्लोर पेज पर सिर्फ फुटबॉल हाइलाइट्स ही आने लगे, जो मुझे अब बिलकुल पसंद नहीं आ रहे।” ऐसे में आप इन स्टेप्स को फॉलो करके कंटेंट को रीसेट कर सकते हैं…

1. सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें।

2. सेटिंग्स और कंटेंट प्रैफरेंसेज पर जाएं।

3. इसके बाद ‘Reset सुग्गेस्टेड कंटेंट ‘ पर क्लिक करें।

रीसेट करते टाइम यूजर्स उन अकाउंट्स को देख सकते हैं जिन्हें वे फॉलो कर रहे हैं, ताकि वे उन अकाउंट्स को अनफॉलो कर सकें जिनका कंटेंट उन्हें अब पसंद नहीं है। हालांकि मोसेरी ने हर बार इस फीचर का इस्तेमाल करने के खिलाफ आगाह किया है। कंपनी का कहना है कि “फीड को रीसेट करना एक बड़ा कदम है। इससे पहले ऐप यूजर्स की इंटरेस्ट के बारे में कुछ भी नहीं जान पाएगा और उन्हें समझने में टाइम लगेगा। इससे शुरुआत में इंस्टाग्राम थोड़ा बोरिंग लग सकता है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ