Instagram यूजर्स नहीं दिखाना चाहते किसी को अपनी स्टोरी, ये 5 स्टेप्स फॉलो करके करें हाइड

Instagram Story Privacy Settings: अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को कुछ लोगों से हाइड करना चाहते हैं तो कुछ स्टेप्स फॉलो करके सेटिंग बदल सकते हैं। जानिए कैसे करें सेटिंग?

Instagram Story Setting

Instagram Story Setting

विज्ञापन

Instagram Story Privacy Settings: व्हाट्सऐप की तरह दुनियाभर के लोगों में इंस्टाग्राम यूज करने का भी काफी क्रेज है। इंस्टाग्राम रील्स बनाना, फोटो-वीडियो अपलोड करना, स्टोरी शेयर करना लोगों का पैशन बन गया है, लेकिन व्हाट्सऐप की तरह इंस्टाग्राम पर भी प्राइवेसी का हनन संभव है। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी कोई देखे तो आप सेटिंग में बदलाव करके इंस्टाग्राम स्टोरी को हाइड कर सकते हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स खुद सेटिंग करके तय कर सकते हैं कि उनकी स्टोरी को कौन देख सकता है और कौन नहीं? आइए जानते हैं कि कौन-सी सेटिंग करके इंस्टा यूजर्स अपनी स्टोरी को हाइड कर सकते हैं…

Advertisment

इंस्टाग्राम स्टोरी को छिपाने का तरीका…

  • इंस्टाग्राम ओपन करके अपने प्रोफाइल पेज पर जाएं।
  • नीचे दाईं तरफ अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
  • दाईं तरफ ऊपर मोर ऑप्शन पर क्लिक करके सेंटिंग में जाएं।
  • सेटिंग ऑप्शन में जाकर प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • प्राइवेसी में स्टोरी ऑप्शन पर टैप करके यूजर्स सेलेक्ट करें।
  • जिनसे स्टोरी छिपाना चाहते हैं, उनके नाम सेलेक्ट करें।
  • डन पर क्लिक करके ऊपर बाईं ओर बैक पर टैप करके बाहर आएं।
  • अनहाइड करने के लिए भी यही स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

100 फॉलोअर्स वाले यूजर्स को भी मिलेगा Blue Tick

इंस्टाग्राम यूजर्स अब आसानी से ब्लू टिक पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए मंथली सब्सक्रिप्शन लेना होगा। कुछ क्राइटेरिया भी पूरे करने जरूरी होंगे। यूजर्स अब 100 फॉलोअर्स होने पर भी ब्लू टिक ले पाएंगे। इसके लिए इंस्टाग्राम यूजर्स कुछ स्टेप्स फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें अप्लाई…

  • इंस्टाग्राम ओपन करें। नीचे दाईं तरफ प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • थ्री लाइन ऑप्शन में जाकर स्क्रॉल करके मेटा वेरिफाइड सेलेक्ट करें।
  • इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रोफाइल में से इंस्टाग्राम सेलेक्ट करें।
  • एक डॉक्यूमेंट सबमिट करने के बाद पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • पेमेंट करने के बाद प्रोफाइल पर ब्लू टिक दिखाई देने लगेगा।
  • टिक के लिए हर महीने 699 रुपये देने होंगे। नहीं देने पर टिक रिमूव हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Most Trending Apps: डेटिंग को पीछे छोड़ आगे निकला एडिटिंग App! साल 2023 में ये 5 ऐप्स सबसे लोकप्रिय

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ