Most Trending Apps: डेटिंग को पीछे छोड़ आगे निकला एडिटिंग App! साल 2023 में ये 5 ऐप्स सबसे लोकप्रिय
Most Trending App in 2023 : साल 2023 के पांच ऐसे App जो सबसे अधिक लोकप्रिय हुए, सबको पीछे छोड़ एडिटिंग ऐप आगे निकल गया।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Most Trending App in 2023: साल 2023 बस खत्म होने ही वाला है। कुछ ही घंटे बाद साल 2024 शुरू हो जाएगा। नए साल का जश्न सोशल मीडिया पर अभी से शुरू हो गया है लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2023 में सबसे ज्यादा किस APP का इस्तेमाल किया गया? किस ऐप को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया? गूगल की तरफ से इससे जुड़ी जानकारी शेयर की गई है।
इनसाइट जर्नल: सीखें और बढ़ें (Insight Journal: Learn & Grow)
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है Insight Journal: Learn & Grow ऐप है। यह ऐप यूजर्स को पढ़ने और समस्याओं से निपटने में मदददगार साबित हो सकता है। यह ऐप यूजर्स को मार्गदर्शन प्राप्त कराने के लिए प्लेटो, थॉमस एक्विनास और वर्जीनिया वूल्फ जैसे लोगों के बारे में पढ़ने और समझने में मददगार है। 3,500+ किताबों को सब्सक्रिप्शन लेकर पढ़ा जा सकता है। इस App को UofHappy, LLC की तरफ से लॉन्च किया गया। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी 3.6 स्टार रेटिंग है और 10,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।
इंस्टाग्राम का थ्रेड ऐप (Threads, an Instagram App)
चौथे नंबर पर है थ्रेड्स: पूर्व में ट्विटर और मौजूदा X के कप्टीशन में मेटा की तरफ से Threads ऐप लॉन्च किया गया था। यह ऐप इंस्टाग्राम से लिंक है। लॉन्च होने के बाद ही यह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। थ्रेड्स को लेकर 280,000 लोगों ने रिव्यू दिया है जबकि प्लेस्टोर पर इस ऐप को 4.2 स्टार रेटिंग मिली है और 100 मिलियन से अधिक यूजर्स ने इसे डाउनलोड किया है।
वॉयडपेट गार्डन: मेन्टल हेल्थ (Voidpet Garden: Mental Health)
तीसरे नंबर पर वॉयडपेट गार्डन: मेन्टल हेल्थ ऐप है। मेन्टल हेल्थ को ठीक करने या स्थिति को पहचाने के लिए इस ऐप को अच्छा माना गया है। इस ऐप में पोकेमॉन की तरह पालतू जानवरों का समूह इकट्ठा करने, नकारात्मक भावनाओं से लड़ने के मकसद से बनाया गया है। इस ऐप को एक लाख से अधिक यूजर ने डाउनलोड किया है जबकि प्ले स्टोर पर इसे 4.6 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
मूडी स्टोरी – मूड ट्रैकर (Moodistory – Mood Tracker)
इस लिस्ट में दूसरे नंबर है मूडीस्टोरी है जो मूड और इमोशन ट्रैकर ऐप है। यह ऐप बिना कुछ लिखे ही पांच सेकंड के अंदर आपके इमोशन के बारे में जानकारी का अनुमान लगाता है। यह रंग के जरिए आपके मन को पहचानने की कोशिश करता है। इस ऐप को 10 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। बात अगर रेटिंग की करें तो गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.3 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।
पहले नंबर पर है एडिटिंग ऐप (Reelsy Reel Maker Video Editor)
आज के समय वीडियो एडिटिंग एक महत्वपूर्ण ऐप बन गया है, खास तौर पर रील्स बनाने के लिए। Reelsy Reel Maker Video Editor ऐप साल 2023 में हुआ सबसे अधिक लोकप्रिय ऐप है। इस ऐप को 5 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप का यूज करने वाले 15 हजार लोगों ने रिव्यू दिया है, जबकि इसे 3.9 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। एक तरफ जहां लोग डेटिंग जैसे ऐप को खूब पंसद करते थे, वहीं साल 2023 में एडिटिंग ऐप सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.