आजकल Instagram हर किसी के मोबाइल में होता है और लोग दिनभर इस पर फोटो, वीडियो और रील्स देखते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों से Instagram आपकी मोबाइल की बैटरी को चुपचाप खत्म कर रहा था? जी हां, कई Android यूजर्स ने शिकायत की कि उनका फोन जल्दी-जल्दी डिसचार्ज हो रहा है। अब Google ने खुद माना है कि Instagram ऐप में एक गड़बड़ी थी, जिससे बैटरी बहुत ज्यादा खर्च हो रही थी। अगर आप भी Instagram यूज करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए और तुरंत नया अपडेट इंस्टॉल कर लीजिए।
Instagram ऐप से बैटरी तेजी से खत्म होने की शिकायतें बढ़ीं
हाल ही में Android मोबाइल फोन यूज करने वाले कई लोगों ने शिकायत की कि उनका फोन बिना किसी वजह के जल्दी गर्म हो रहा है और बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही है। बाद में यह सामने आया कि इस समस्या की वजह Instagram ऐप था। अब Google ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि Instagram ऐप Android डिवाइसों की बैटरी ज्यादा खर्च कर रहा था, वह भी तब जब ऐप बैकग्राउंड में चल ही नहीं रहा था।
Google ने दी पुष्टि और अपडेट करने की सलाह
Google ने बुधवार, 28 मई को एक सपोर्ट पोस्ट में कहा कि Instagram का नया अपडेट इस समस्या को ठीक करता है। Google ने सभी Android यूजर्स को सलाह दी है कि वे Google Play Store में जाकर Instagram का नया वर्जन 382.0.0.49.84 डाउनलोड करें। यह वर्जन खासतौर पर बैटरी ड्रेन की समस्या को दूर करने के लिए बनाया गया है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर Instagram से अचानक बैटरी इतनी तेजी से क्यों खत्म हो रही थी और इसके पीछे क्या तकनीकी कारण था।
कुछ यूजर्स ने Instagram Lite का इस्तेमाल शुरू किया
कई यूजर्स ने इस परेशानी से बचने के लिए Instagram Lite ऐप का इस्तेमाल शुरू कर दिया था, जिसे ज्यादा बैटरी की जरूरत नहीं होती। कुछ लोगों ने पुराने वर्जन को इंस्टॉल कर लिया, लेकिन उससे उनके फोन बहुत ज्यादा गर्म होने लगे। वहीं कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि जैसे ही उन्होंने नया वर्जन इंस्टॉल किया, समस्या खत्म हो गई। हालांकि Google ने यह नहीं बताया कि कौन-कौन से फोन या Android के कौन-कौन से वर्जन इस समस्या से प्रभावित हुए थे।
Google Pixel फोनों में ज्यादा असर
Google ने सिर्फ यह जानकारी दी है कि जिन Pixel फोन में मई 2025 का अपडेट आया था, उनमें यह समस्या पाई गई थी। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि Samsung, Xiaomi, Realme जैसी दूसरी कंपनियों के फोनों में यह समस्या थी या नहीं। इस बीच Meta कंपनी जो Instagram की मालिक है, उसने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। Meta पहले से ही विवादों में घिरी है, क्योंकि अमेरिका की FTC (Federal Trade Commission) ने उस पर Instagram और WhatsApp जैसे प्रतियोगी ऐप्स को खरीदकर “सोशल नेटवर्किंग मोनोपॉली” बनाने का आरोप लगाया है। अगर आप भी Android फोन पर Instagram का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको बैटरी जल्दी खत्म होने की दिक्कत हो रही है, तो तुरंत Google Play Store पर जाकर Instagram का नया वर्जन डाउनलोड करें। इससे आपकी बैटरी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है और फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
20 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
22 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
23 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines