Infinix Smart 7 जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार से कम और फीचर्स जबरदस्त!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infinix Smart 7 Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में फिर से इंफिनिक्स का एक नया फोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी की ओर से आगामी फोन के लॉन्च डेट की पुष्टी कर दी गई है। कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। बताया जा रहा है आने वाले फोन का नाम इंफिनिक्स स्मार्ट 7 होगा जो बड़े डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है। आइए इंफिनिक्स स्मार्ट 7 भारत में कब लॉन्च हो रहा है, इसकी कीमत क्या होगी और कहां खरीदने के लिए उपलब्ध होगा आदि डिटेल्स जानते हैं।
और पढ़िए –Poco X5 Pro 5G की बिक्री आज से शुरू, जानिए कितने रुपये तक की छूट का हो सकेगा फायदा?
इंफिनिक्स स्मार्ट 7 को भारत में 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग फोन की कीमत 7,500 रुपये हो सकती है। इसमें आपको पैटर्न वाले रियर डिजाइन के साथ दो अलग-अलग कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।
फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल अनलॉक सपोर्ट मिल सकता है। यह एक 4जी स्मार्टफोन होगा, जिसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में डुअल कैमरा मिलने की उम्मीद है, लेकिन कैमरा कितने मेगापिक्सल का होगा, इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही फ्रंट कैमरे से जुड़ी जानकारी भी सामने नहीं आई है।
कीमत को ध्यान में रखते हुए इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की रेंज वाले फोन बाजार में पहले से मौजूद पोको सी50 (Poco C50), मोटो ई13 (Moto E13), रेडमी ए1 (Redmi A1), सैमसंग गैलेक्सी एफ04 (Samsung Galaxy F04) सैमसंग गैलेक्सी एम04 (Samsung Galaxy M04) जैसे फोनों से मुकाबला हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: