Infinix Smart 7 HD Launch Date in India: इन्फिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी का अलग मॉडल मार्केट में आने के लिए तैयार है। आज यानी यानी 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी लॉन्च हो जाएगा। फोन के लॉन्च से पहले ही कई जानकारी ऑनलाइन लीक हो रही हैं। जबकि, कुछ डिटेल्स के बारे में कंपनी ने खुद खुलासा कर दिया है।
Infinix Smart 7 HD Launch Date Price in India
स्मार्टफोन निर्माता इन्फिनिक्स का नया स्मार्ट 7 एचडी फ्लिपकार्ट के माध्यम से भारत में लॉन्च होगा। 28 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे फोन पेश हो जाएगा। कीमत की बात करें तो खबरों के अनुसार फोन को 10 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा। इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की कीमत 6,999 रुपये हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक चलने वाला Laptop लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Infinix Smart 7 HD Specifications
- स्मार्ट 7 एचडी में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी + डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है, लेकिन इनफिनिक्स स्मार्ट 7 में 6,000 एमएएच की जगह एक छोटी, 5,000 एमएएच बैटरी इकाई का यूज किया जाएगा।
- कंपनी ने ये भी पुष्टि की है कि आगामी बजट डिवाइस में 4GB तक रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। अन्य ज्यादातर फीचर्स स्मार्ट 7 के समान हो सकते हैं।
- कैमरे की बात करें तो फोन में 8 MP, AF और QVGA का रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसके साथ एक फ्लैश लाइट भी मिलेगी। इसके फ्रंट में 5 MP LED flash के साथ 720p@30fps सेल्फी कैमरा हो सकता है।
Infinix Smart 7 Specs
इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में भी इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 की तरह 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्ट 7 का डिस्प्ले 1,612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
ये भी पढ़ेंः Amazon Great Summer Sale जल्द होने वाली है शुरू, इन स्मार्टफोन से लेकर अन्य गैजेट्स पर मिलेगी 75% तक की छूट!
Unisoc SC9863A1 SoC से चलने वाला ये फोन PowerVR GPU के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में 4GB रैम साथ में 3GB एक्सटेंडेड वर्चुअल-रैम और 64GB स्टोरेज है। इसमें 13MP AI सेंसर + 2MP डुअल कैमरा है। इस फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
18 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
21 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines